दिल्ली से मुंबई जा रही विमान के यात्री फंसे मुश्किल में

दिल्ली से मुंबई जा रही Air India की फ्लाईट में सवार यात्रियों की जान बचाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार 20 दिसंबर 2023 की है। यात्रा के दौरान क्रू मेंबर्स ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया था। सबसे पहले इंजन फायर वार्निंग मिली थी जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।

बताते चलें कि एयरक्राफ्ट A320 Airbus में इमरजेंसी की पुष्टि की गई है। हालांकि विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड करा लिया गया है। सुरक्षित तरीके से लैंडिंग के बाद विमान में किसी तरह की आग या स्मोक की जानकारी नहीं मिली।

लैंडिंग के समय जारी किया गया था फायर अलार्म

लैंडिंग के समय फायर अलार्म जरूर जारी किया गया था। बचाव के लिए दो फायर अलर्ट जारी किया गया था। Directorate General of Civil Aviation अधिकारियों के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment