• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, फ़रवरी 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

जल्द फिर से बदलेगा बैंक का ब्याज दर. FD, RD और लोन सब का होगा नया रेट. RBI ने किया रिपोर्ट

Lov Singh by Lov Singh
अक्टूबर 18, 2022
in India
0
0
SHARES
5
VIEWS

जल्द फिर से बदलेगा बैंक का ब्याज दर. FD, RD और लोन सब का होगा नया रेट. RBI ने किया रिपोर्ट

Lov Singh · अक्टूबर 18, 2022

सोमवार को आरबीआइ की मासिक आर्थिक रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और सितंबर, 2022 के बाद के जो आंकड़े आएंगे उसमें महंगाई कम होती नजर आएगी। हालांकि केंद्रीय बैंक ने कहा है कि महंगाई से लड़ाई लंबी होगी।

 

अभी एक पखवाड़े पहले ही मौद्रिक नीति की समीक्षा रिपोर्ट में आरबीआइ ने महंगाई को बड़ा खतरा बताते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक विकास दर के लक्ष्य को 7.2 से 7 प्रतिशत कर दिया था। महंगाई को लेकर आरबीआइ के बदले इस विचार के पीछे कई वजहें बताई गई हैं। एक वजह यह है कि वर्ष (2022-23) की दूसरी छमाही में खाने पीने और पेय पदार्थों की कीमतें नरम होंगी, इसके संकेत मिल रहे हैं।


 

सितंबर में थोक महंगाई के जो आंकड़े आए हैं उससे भी यही संकेत मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिंसों की कीमतों में नरमी आई है और सप्लाई चेन की स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। वैसे लगातार तीन तिमाहियों तक महंगाई की दर के निर्धारित स्तर (अधिकतम छह प्रतिशत) ज्यादा रहने के बाद दायित्व निर्धारण की प्रक्रिया जारी रहेगी लेकिन मौद्रिक नीति के तहत महंगाई को निर्धारित लक्ष्य में लाने का काम जारी रहेगा।

 

कठिन होगी महंगाई को नीचे लाने की प्रक्रिया :

आरबीआइ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महंगाई बढ़ने की वजहों को देखते हुए इसे नीचे लाने की प्रक्रिया भी कठिन होगी। हालांकि एक बार ऐसा होने पर भारत सबसे तेजी से बढ़ती इकोनमी के तौर पर और मजबूती से स्थापित होगा। यह विदेशी निवेशकों को काफी प्रोत्साहित करेगा। रिपोर्ट में आइएमएफ की एमडी क्रिस्टलीना जार्जीवा के उस बयान का भी जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने भारत को मौजूदा अंधेरे से भरे क्षितिज में एक प्रकाशमय बिंदु बताया है।

जल्दी बदल जाएंगे ब्याज दर.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए बयान के अनुसार महंगाई को जल्द ही कंट्रोल कर लिया जाएगा और जैसे महंगाई कंट्रोल होगी ब्याज दरों में पूरा बदलाव किया जाएगा.

सस्ता हो जाएगा लोन.

बैंक से लिया जाने वाला लोन चाहे वह गृह लोन हो या ऑटो लोन सब पर फिर से सस्ती ब्याज दर का दौर शुरू होगा. अभी पढ़ते महंगाई के वजह से बैंक को लोन महंगा करना पड़ा है.

FD Interest Rate पर भी पड़ेगा फ़र्क़

महंगाई कम होने के साथ ही बैंक के द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिया जाने वाला ब्याज दर भी कम होगा अभी औसतन 7% से 8% ब्याज प्रमुख बैंकों के द्वारा दिया जा रहा है. या दोबारा से घट के 5% से 6% के बीच तक आ सकता है जिससे निवेशकों को घाटा होगा.

 

पांच से छह तिमाहियों बाद दिखेगा महंगाई के खिलाफ उठाए गए कदमों का असर

आरबीआइ की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य जयंत वर्मा ने कहा है कि मुद्रास्फीति के खिलाफ उठाए गए कदमों का असर पांच से छह तिमाहियों बाद दिखाई देगा। बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए केंद्रीय बैंक ने 30 सितंबर को एक बार फिर रेपो रेट में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की। मई के बाद से रेपो रेट में अब तक 190 आधार अंकों की वृद्धि की जा चुकी है। वर्तमान में रेपो रेट की दर 5.90 प्रतिशत पर आ गई है। केंद्रीय बैंक के लिए मुद्रास्फीति की दर को दो प्रतिशत ऊपर और नीचे के मार्जिन के साथ चार प्रतिशत पर रखना अनिवार्य है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

Spicejet Flight में भीतर हुआ धुवाँ धुवाँ, DGCA ने कम्पनी के सारे फ़्लाइट पर ले लिया कड़ा Action.

Next Post

भारतीय AIRPORT आज रहेगा बंद, 6 घंटे के लिए कोई आवागमन नहीं, जानिए क्या है वजह

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Saudi

Saudi Arabia Jawazat Update: सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए इकामा फीस पर आया बड़ा अपडेट, किस्तों में भुगतान पर रोक

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 4, 2026
0

सऊदी अरब के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पासपोर्ट्स (Jawazat) ने इकामा (Residency Permit) रिन्यूअल फीस को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। विभाग ने स्पष्ट किया है...

Read moreDetails

Palestine Update: इजराइल के हमले में गाज़ा में 21 की मौत, वेस्ट बैंक में 24 साल के युवक की गई जान

फ़रवरी 4, 2026

कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने के बाद बचाई गई 236 लोगों की जान

फ़रवरी 4, 2026

Saudi Airlines Baggage: सऊदिया फ्लाइट में 23 किलो सामान ले जाएं या 20 किलो? यात्रियों के लिए आई ये बड़ी अपडेट

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

भारतीय AIRPORT आज रहेगा बंद, 6 घंटे के लिए कोई आवागमन नहीं, जानिए क्या है वजह

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906