Amazon भारत में कई सेवाओं को कर रहा है बंद

भारत में अमेजन अपने कई बिजनेस को बंद करने वाला है। भारत में अमेजन को Reliance Industries Ltd., Tata Group और Walmart Inc. के Flipkart से तगड़ा कंपीटीशन मिल रहा है। करोड़ों डॉलर खर्च करने के बाद भी भारत में Amazon को मन मुताबिक फायदा नहीं हुआ है। यही कारण है कि कंपनी ने भारत में कई सेवाओं को बंद करने का निर्णय ले लिया है।

Amazon की अब यह डिलीवरी सेवा भी हो जायेगी बंद, 29 दिसंबर से ग्राहक नहीं कर पाएंगे ऑर्डर

AMAZON ने कहा भारत में जल्द बंद हो जायेगा यह ऑनलाइन बिजनेस, अब नहीं रहा वह क्रेज, जानिए आप पर क्या होगा असर

कर्मचारियों की छंटनी भी की जा रही है

इस तरह की कम्पनियों पर मंदी का असर साफ दिख रहा है। कंपनी ने कई कर्मचारियों की छंटनी का भी फैसला लिया है। कंपनी ने अपने ई लर्निंग प्लेटफॉर्म को बंद करने की घोषणा कर दी है। अगले साल ऑगस्ट में इसे बंद कर दिया जाएगा। कोरोना बारिश महामारी के दौरान बहुत सारे ऑनलाइन बिजनेस की शुरुआत हुई थी।

बेहतर पेमेंट और वर्क कल्चर को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, Amazon के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की जानिए वजह

बेहतर पेमेंट और वर्क कल्चर को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, Amazon के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की जानिए वजह

महामारी के दौरान आए ऑनलाइन बिजनेस को अब हो रहा है नुकसान 

जो कंपनियां पहले से ही ऑनलाइन क्षेत्र में थी उनका नुकसान कम है लेकिन खासकर महामारी के दौरान शुरू हुए ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनियों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अब धीरे-धीरे लोग ऑफलाइन की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं।

फूड डिलीवरी सर्विस हो जायेगी बंद 

इसके अलावा कम्पनी अपने फूड डिलीवरी सेवा को भी अगले महीने बंद कर देगी। कहा गया है कि 29 दिसम्बर से भारत में अमेजन की ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा नहीं मिलेगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि भारत में बाकी सभी सेवाएं दी जाएंगी और उनमें बेहतरी की कोशिश की जाएगी।