Australia ने UAE, Qatar और Jordan में अपने स्टाफ के परिवारों को देश छोड़ने की दी छूट, सुरक्षा को बताया वजह
Middle East में सुरक्षा के हालात को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ऑस्ट्रेलिया ने Jordan, Qatar और United Arab Emirates (UAE) में तैनात अपने सरकारी अधिकारियों के परिवारों को यह विकल्प दिया है कि वे चाहें तो अभी वापस लौट सकते हैं। यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है क्योंकि क्षेत्र में माहौल कभी भी बदल सकता है और सुरक्षा सबसे जरूरी है।
किन देशों के लिए क्या है आदेश?
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने साफ किया है कि यह “Voluntary Departure” यानी अपनी मर्जी से जाने की छूट है। यह नियम Jordan, Qatar और UAE में लागू होगा। वहीं दूसरी तरफ Israel और Lebanon में मौजूद स्टाफ के परिवारों को तुरंत देश छोड़ने का कड़ा आदेश (Mandatory Departure) दिया गया है।
राहत की बात यह है कि परिवारों के जाने के विकल्प के बावजूद Amman, Doha और Abu Dhabi में ऑस्ट्रेलियाई दूतावास (Embassy) और Dubai में Consulate फिलहाल खुले रहेंगे। कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा, लेकिन सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
आम लोगों और यात्रियों के लिए क्या है सलाह?
सरकार ने Jordan और UAE के साथ-साथ अब Qatar के लिए भी ट्रैवल एडवाइजरी को बढ़ाकर ‘Level 2’ कर दिया है। इसका मतलब है कि वहां रहने वाले या जाने वाले लोगों को अब ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। DFAT ने चेतावनी दी है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो फ्लाइट्स अचानक बंद हो सकती हैं।
आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि अगर वे वहां से निकलना चाहते हैं तो तुरंत कमर्शियल फ्लाइट्स का इस्तेमाल करें। सरकार की तरफ से अभी आम जनता के लिए कोई निकासी फ्लाइट (Evacuation Flight) नहीं चलाई जा रही है। यात्रियों को अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी भी चेक करनी चाहिए कि उसमें युद्ध या संघर्ष की स्थिति कवर है या नहीं।




