इस देश ने बंद किया वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा

भारतीय पासपोर्ट धारकों को 50 से अधिक देशों में वीजा फ्री एंट्री की सुविधा मिलती है। यानी कि केवल भारतीय पासपोर्ट के साथ बिना वीजा के ही इन देशों में यात्रा की जा सकती है। लेकिन सर्बिया सरकार ने इस बाबत नियमों में बदलाव कर दिया है जिसके बाद भारतीयों को अब यह सुविधा नहीं मिलेगी। यानी कि अब भारतीयों को सर्बिया में वीजा-फ्री एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी 

भारतीय दूतावास ने खुद इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय पासपोर्ट धारकों को सर्बिया में 30 दिनों तक रहने के लिए अब वीजा लेना होगा क्योंकि सर्बिया सरकार ने वीज़ा-फ्री एंट्री की मौजूदा व्यवस्था को हटा लिया है।

हालांकि, वैध शेंगेन, यूके वीजा, या संयुक्त राज्य अमेरिका के वीजा या इन देशों में रेजिडेंट स्टेट्स वाले भारतीय पर यह पाबंदी लागू नहीं है। यह अभी भी 90 दिनों की यात्रा कर सकते हैं।

अगर खो जाए आपका INDIAN PASSPORT तो तुरंत कीजिए ये 6 उपाय, भारतीय लोगों के लिए जानिए क्या हैं सुविधा
https://gulfhindicom.in9.cdn-alpha.com/visa-free-travel-with-indian-passport-2/

पहले क्या था नियम?

सर्बिया ने सितंबर 2017 में वीज़ा-फ्री एंट्री की सुविधा शुरू की थी, जिसके तहत राजनयिक और आधिकारिक भारतीय पासपोर्ट धारकों को बिना वीजा के 90 दिनों के लिए और सामान्य पासपोर्ट धारकों को 30 दिन के लिए सर्बिया यात्रा की अनुमति थी। लेकिन अब इन नियमों में बदलाव कर दिया गया है। नियमों में बदलाव 1 जनवरी 2023 से ही लागू हो जायेंगे।

 

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.