• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, मार्च 12, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Saudi

बांग्लादेशी मॉडल मेघना आलम ने सऊदी राजदूत पर लगाए प्रताड़ना और गिरफ्तारी के आरोप, कहा प्यार ने जिंदगी कर दी बर्बाद

बांग्लादेशी मॉडल मेघना आलम ने सऊदी राजदूत पर लगाए प्रताड़ना और गिरफ्तारी के आरोप, कहा प्यार ने जिंदगी कर दी बर्बाद

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 8, 2025
in Saudi
0
बांग्लादेशी मॉडल मेघना आलम ने सऊदी राजदूत पर लगाए प्रताड़ना और गिरफ्तारी के आरोप, कहा प्यार ने जिंदगी कर दी बर्बाद

बांग्लादेशी मॉडल मेघना आलम ने सऊदी राजदूत पर लगाए प्रताड़ना और गिरफ्तारी के आरोप, कहा प्यार ने जिंदगी कर दी बर्बाद

0
SHARES
48
VIEWS

बांग्लादेशी मॉडल मेघना आलम ने सऊदी राजदूत पर लगाए प्रताड़ना और गिरफ्तारी के आरोप, कहा प्यार ने जिंदगी कर दी बर्बाद

Vandana Upadhyay · अक्टूबर 8, 2025

इन दिनों बांग्लादेश की मॉडल और सामाजिक कार्यकर्ता मेघना आलम हर न्यूज चैनल की हेडलाइन में छाई हुई हैं। सऊदी अरब के पूर्व राजदूत (बांग्लादेश में नियुक्त) एसा यूसुफ अल दुहैलान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर वो सुर्खियों में छाई हुई हैं। मेघना का आरोप है कि सऊदी राजदूत के साथ उनके रिलेशनशिप की वजह से उन्हें गिरफ्तारी और सार्वजनिक अपमान का सामना करना पड़ा।

रिश्ता  सार्वजनिक होने पर हुई गिरफ्तारी और मिली बदनामी

30 वर्षीय मेघना आलम ने बताया कि वह सितंबर 2024 में ढाका में एक कार्यक्रम के दौरान एसा अल दुहैलान से मिली थीं। मेघना का कहना है कि राजदूत ने उन्हें रोमांटिक तरीके से प्रभावित करने की कोशिश की और उन्हें कई महंगे तोहफे भेजे जिनमें कुरान, गहने, और 200 किलोग्राम खजूर शामिल थे, जिन पर लिखा था “गिफ्ट फ्रॉम द किंग ऑफ सऊदी अरेबिया”।

Arrest of Bangladesh actress Meghna Alam under special powers act and a 'married' Saudi diplomat connection - The Times of India


जब दोनों के रिलेशनशिप की खबर सार्वजनिक हुई तो मेघना को गिरफ्तार कर लिया गया और साथ ही साथ मीडिया में जमकर बदनाम भी किया गया। मेघना ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में राजनयिक प्रभाव और राजनीतिक दबाव शामिल थे, जिससे उनका करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा दोनों बर्बाद हो गए। यह मामला अब बांग्लादेश और सऊदी अरब के बीच राजनयिक चर्चा का विषय बन गया है, जबकि सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘राजनयिक रिश्ते की सजा’ बता रहे हैं।

गर्भपात की खबरों को नकारा

पूर्व मॉडल मेघना ने बताया कि सऊदी राजपूत के साथ उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन ये रिश्ता सार्वजनिक था। मेघना का कहना है कि बताया कि राजनयिक ने उन्हें कहा था कि वह तलाकशुदा हैं। मेघना ने दावा किया कि जब उन्होंने उनसे संपर्क समाप्त किया, तो ढाका में अफवाहें फैलने लगीं कि वह गर्भवती हो गई थीं और गर्भपात करवा लिया, लेकिन उन्होंने इस आरोप को पूरी तरह से नकार दिया।

अचानक हुई गिरफ्तारी 

9 अप्रैल 2025 को जैसे ही मेघना अपने घर पहुंची पुलिस ने अचानक से आकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि वे उनकी जन्म प्रमाण पत्र और संभावित ड्रग्स रखने की जांच कर रही थी। इस दौरान मेघना ने फेसबुक पर लाइव होकर अपनी स्थिति दिखाई, उसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। मेघना ने बताया कि उन्हें दो दिन तक परिवार और वकील से संपर्क नहीं करने दिया गया और फेसबुक पर अपलोड किए गए वीडियो को डिलीट करने के लिए दबाव डाला गया। बाद में स्पेशल पावर्स एक्ट के तहत उन पर धोखाधड़ी, ब्लैकमेल और राजनयिकों को फंसाने (हनी ट्रैपिंग) के आरोप लगाए गए जो बिना मुकदमे के गिरफ्तारी की अनुमति देता है। पुलिस ने आरोप लगाया कि मेघना आलम, व्यवसायी दिवान समीर और अन्य लोग एक नेटवर्क का हिस्सा थे, जो महिलाओं का इस्तेमाल करके विदेशी राजनयिकों और व्यवसायियों को रिश्तों में फंसाते थे और आर्थिक लाभ उठाते थे। ढाका के कोर्ट ने मेघना आलम की 30 दिन की हिरासत का आदेश दिया, यह कहते हुए कि उनके होने से सार्वजनिक व्यवस्था और विदेश संबंधों को खतरा हो सकता है। उन्हें 28 अप्रैल को जमानत पर रिहा किया गया।

मेघना की गिरफ्तारी गंभीर चिंता का विषय

मेघना का कहना है कि जिस दिन उन्हें गिरफ्तार किया गया ठीक उसी दिन सऊदी के राजदूत अल दुहैलान बांग्लादेश छोड़कर चले गए। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिए। इस मामले पर अमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि मेघना आलम की गिरफ्तारी में स्पेशल पावर्स एक्ट का इस्तेमाल गंभीर चिंता का विषय है और यह कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है। 27 बांग्लादेशी महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस को पत्र लिखा, मेघना की रिहाई और उनकी हिरासत की स्वतंत्र जांच की मांग की। अमनेस्टी ने कहा, “अधिकारियों को या तो उन पर मान्यता प्राप्त अपराध का आरोप लगाना चाहिए या उन्हें रिहा करना चाहिए।” मेघना आलम ने सभी आरोपों को नकार दिया और कहा कि उन्हें सऊदी राजनयिक की रक्षा के लिए निशाना बनाया गया। इस मामले की जांच अभी जारी है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा कदम अब युवाओं को यूएई और ओमान जैसे देशों में मिलेगा रोजगार, मिलेगा मुफ्त आवास और 1 लाख से अधिक का वेतन

Next Post

रक्षा समझौते के बाद सऊदी अरब को बड़ी संख्या में श्रमिक भेजेगा पाकिस्तान

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Finance

Saudi Arabia New Project: सऊदी अरब में अब गैस से बनेगा बायो-प्रोटीन, जुबैल इंडस्ट्रियल सिटी के लिए हुआ बड़ा समझौता

by Nura Basta
मार्च 12, 2026
0

सऊदी इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट ग्रुप (SIIG) ने एक नए और अनोखे प्रोजेक्ट की घोषणा की है. कंपनी अब जुबैल इंडस्ट्रियल सिटी में ड्राई गैस का इस्तेमाल करके बायो-प्रोटीन...

Read moreDetails

Oman News: ओमान में राष्ट्रीय शोक की घोषणा, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर Sayyid Fahd का हुआ निधन

मार्च 12, 2026

Kuwait Airport Update: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला, कोई यात्री हताहत नहीं, सेना हाई अलर्ट पर

मार्च 12, 2026

Kuwait Attacks: कुवैत पर हमले के बाद देश भर में हाई अलर्ट, आम लोगों के लिए इमरजेंसी नंबर 112 जारी

मार्च 12, 2026
Next Post
रक्षा समझौते के बाद  सऊदी अरब को बड़ी संख्या में श्रमिक भेजेगा पाकिस्तान

रक्षा समझौते के बाद सऊदी अरब को बड़ी संख्या में श्रमिक भेजेगा पाकिस्तान

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906