रमजान के दौरान पब्लिक प्लेस पर न करें यह गलती 

रमजान के दौरान ओमान में सभी लोगों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होता है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। कहा गया है कि रमजान के दौरान फास्टिंग घंटों में पब्लिक प्लेस पर खाना या पानी पीना मना है।

यह साफ साफ कहा गया है कि रमजान के दौरान पब्लिक प्लेस पर खाना या पानी पीना मना है। ऐसा करते कोई पकड़ा जाता है तो उसे जेल और जुर्माना लगाया जा सकता है।

क्या कहता है कानून?

रमजान के दौरान पब्लिक प्लेस पर खाने और पीने को लेकर नियम बनाए गए हैं। Omani Penal Code के आर्टिकल 277 में यह कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति रमजान के दौरान फास्टिंग घंटों में पब्लिक प्लेस पर खाना या पानी नहीं पी सकता है।

यह नियम सभी लोगों पर लागू होता है। ओमान में जो लोग रहते हैं और जो घूमने गए हैं इससे कोई फर्क नहीं है। यह नियम 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर लागू होता है। आरोपी को 10 दिन से लेकर 3 महीने तक की जेल की सजा हो सकती है।

 

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment