पूरे साल भर के लिए 321 रुपए का अन्लिमटेड कॉलिंग और 15 GB हर महीने DATA वाला रिचार्ज, स्पेशल लोग केवल कर पाए इस्तेमाल
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया सालाना प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल के इस नए प्लान की कीमत 321 रुपये है। इस प्लान की सबसे खास बात है कि यह 365 दिन य साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब है कि बीएसएनएल सिम 321 रुपये के रिचार्ज पर पूरे एक साल तक ऐक्टिव रहेगी। लेकिन बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान आम ग्राहकों के लिए नहीं है। इसे खासतौर तमिलनाडु में पुलिस अधिकारियों के लिए लॉन्च किया है। आपको बताते हैं बीएसएनएल के इस प्लान में मिल सभी ऑफर्स के बारे में….
321 रुपये वाला बीएसएनएल प्लान
जैसा कि हमने बताया, 321 रुपये बीएसएनएल प्लान सिर्फ तमिलनाडु के पुलिस अधिकारियों के लिए लॉच कि गया है। इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है यानी ग्राहक इनकमिंग व आउटगोइंग, दोनों फ्री कर स हैं। लेकिन यह सुविधा दो पुलिस अधिकारियों के बीच होने वाली बातचीत के लिए ही है। अगर यूजर किसी औ व्यक्ति को इस फोन नंबर से कॉल करेंगे तो 7 पैसे प्रति मिनट (लोकल बीएसएनएल नेटवर्क पर) और 15 पैसे प्र मिनट (एसटीडी कॉल) के लिए देने होंगे। कॉलिंग के अलावा, बीएसएनएल के इस प्लान में 250 एसएमएस भी महीने मिलते हैं।

15 GB DATA भी मिलेगा हर महीने
बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान में 15 जीबी फ्री डेटा हर महीने दिया जाता है। बता दें कि बाजार में मौजूद 1 साल की वैलिडिटी के साथ आने वाले यह सबसे किफायती प्रीपेड प्लान है। गौर करने वाली बात है कि यह प्लान सिर्फ तमिलनाडु के पुलिस अधिकारियों के लिए है।



