Budget 2026 में बड़ा ऐलान, बायो फार्मा सेक्टर को मिले 10 हजार करोड़, अब कैंसर और शुगर की दवा होगी सस्ती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपना लगातार 9वां बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक अहम घोषणा की है। सरकार ने ‘बायोफार्मा शक्ति’ (Biopharma Shakti) योजना की शुरुआत की है जिसके लिए 10,000 करोड़ रुपये अलग से रखे गए हैं। इस पैसे का इस्तेमाल भारत को दवा निर्माण के क्षेत्र में दुनिया का बड़ा केंद्र बनाने के लिए होगा।
आपके लिए जरूरी खबर: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, 4 राज्यों में बनेगा Rare Earth कॉरिडोर, हजारों करोड़ का होगा निवेश।
इस योजना से आम जनता को कैसे मिलेगा फायदा
सरकार ने बताया है कि यह 10 हजार करोड़ रुपये अगले 5 सालों में खर्च किए जाएंगे। इसका सीधा असर गंभीर बीमारियों के इलाज पर पड़ेगा। सरकार का लक्ष्य है कि देश में ही कैंसर, मधुमेह (Diabetes) और ऑटो-इम्यून बीमारियों की दवाएं बनाई जाएं। जब इनका उत्पादन भारत में बड़े स्तर पर होगा, तो ये दवाएं आम लोगों के लिए काफी सस्ती हो जाएंगी।
नए संस्थान और ट्रायल साइट्स को लेकर क्या है तैयारी
इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए सरकार ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत:
- देश में 3 नए NIPER (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) खोले जाएंगे।
- पहले से मौजूद 7 NIPER संस्थानों को और बेहतर बनाया जाएगा।
- पूरे भारत में 1,000 नई क्लिनिकल ट्रायल साइट्स बनाई जाएंगी।
- दवाओं की जांच और मंजूरी देने वाली संस्था CDSCO के कामकाज को भी तेज किया जाएगा।





