ओमान में अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ नियमों को सख्त किया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि श्रम मंत्रालय के द्वारा इस संबंध में नया फैसला लिया गया है।

डिपार्टमेंट को शेयर किया गया कुछ जिम्मेदारी
बताते चलें कि श्रम मंत्रालय के द्वारा कुछ जिम्मेदारी सिक्योरिटी एंड सेफ्टी सर्विस कमीशन को सौंप दिया है। 5 जनवरी 2025 से कमीशन के द्वारा नियमों का पालन शुरू कर दिया गया है। दरअसल जिन कामगारों को अवैध तरीके से हायर किया गया है उनके खिलाफ जांच शुरू की जाएगी। इससे उल्लंघन पर नज़र रखी जा सकेगी और कामगारों को मदद दी जा सकेगी।
ऐसे नॉन ओमानी कामगार जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। यह सुरक्षा टीम अभी फिलहाल मस्कट, Al Batinah और Dhofar में कार्य करेगी जिसे आगे विस्तारित किया जाएगा। टीम से कहा गया है कि अगर कोई कामगार अवैध तरीके से या वैध सर्टिफिकेट के बिना काम करता है उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।




