• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

दोहा में भारत-कतर संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने पहुंचे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

दोहा में भारत-कतर संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने पहुंचे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 7, 2025
in India, Qatar
0
दोहा में भारत-कतर संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने पहुंचे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

दोहा में भारत-कतर संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने पहुंचे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

0
SHARES
30
VIEWS

दोहा में भारत-कतर संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने पहुंचे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

Vandana Upadhyay · अक्टूबर 7, 2025


भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कतर की राजधानी दोहा में भारत-कतर संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए पहुंचे। इस बैठक के दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर समृद्ध भारत (Viksit Bharat 2047) के विज़न को शेयर किया।

भारतीय प्रवासी समुदाय को किया संबोधित

दोहा में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने भारत-कतर संबंध को मजबूत करने के लिए भारतीय प्रवासी समुदायों के योगदान की सराहना की। साथ ही भारतीयों से अपील करते हुए कहा कि वो व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग के नए रास्ते तलाशें और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाएं।

पीयूष गोयल ने अपने ऑफिशियल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दोहा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। पीएम @NarendraModi जी के आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के विज़न पर चर्चा की जो विकसित भारत 2047 की यात्रा का आधार है। साथ ही, भारतीय समुदाय से गहरे सहयोग और मजबूत कारोबारी-सांस्कृतिक संबंधों के लिए नए अवसर तलाशने का आग्रह किया।”

कतर में रहने वाले भारतीयों का एक एकीकृत (integrated) ऑनलाइन डेटाबेस बनाने का दिया सुझाव

इस दौरान पीयूष गोयल ने कतर में रहने वाले भारतीयों का एक एकीकृत ऑनलाइन डेटाबेस बनाने का सुझाव दिया। ऐसा करने से भारतीयों समुदाय के साथ बेहतर संपर्क हो सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कतर में रहने वाले भारतीयों का कोई एकीकृत डेटाबेस नहीं है। यह किसी दबाव में नहीं बल्कि एक जुड़ाव की भावना से जरूरी है। अच्छे या बुरे वक्त में, एक-दूसरे से संपर्क में रहना हमेशा फायदेमंद होता है। हम एक साधारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बना सकते हैं, जिसमें कोई गोपनीय जानकारी नहीं होगी केवल इतना कि जरूरत पड़ने पर हम एक-दूसरे से जुड़ सकें।”

श्री गोयल ने कहा, कतर में 100 से अधिक भारतीय संगठन सक्रिय हैं और हर भारतीय को इनमें से किसी न किसी संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

एक पेड़ मां के नाम का हिस्सा

दोहा में स्थित भारतीय दूतावास में पीयूष गोयल ने पौधारोपण भी किया जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि भी दी।

भारत और कतर के बीच व्यापार 14 अरब डॉलर से अधिक

श्री गोयल ने कतर के अपने समकक्ष शेख फैसल बिन थानी बिन फैसल अल थानी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के नेताओं ने प्रस्तावित भारत-कतर मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर चर्चा की और Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA) के लिए Terms of Reference (ToR) को अंतिम रूप देने पर काम किया। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापारिक प्रदर्शन की समीक्षा, व्यापार बाधाओं को दूर करने और निवेश व व्यापार प्रवाह बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और कतर के बीच व्यापार 14 अरब डॉलर से अधिक का रहा, जो दोनों देशों के बीच विकास और साझेदारी की बड़ी संभावनाओं को दर्शाता है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

इन 9 देशों के नागरिकों की एंट्री पर यूएई ने लगाया प्रतिबंध, कहीं इस लिस्ट में भारतीय भी शामिल तो नहीं

Next Post

मिलिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का डिजाइन बनाने वाले मोहम्मद अलब्बार से, एक साधारण नाविक के बेटे ने कैसे गढ़ा दुबई की ऊंचाईयों को

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Finance

सऊदी अरब ने AI में 20 अरब डॉलर लगाने का किया ऐलान, भारत में हुई बैठक के बाद बड़ी खबर

by Nura Basta
फ़रवरी 20, 2026
0

सऊदी अरब ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ी छलांग लगाई है। सऊदी डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथॉरिटी (SDAIA) के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला बिन शराफ अल-गामदी...

Read moreDetails

UAE Govt New Rules: अब कंपनी को उठाना होगा इलाज का पूरा खर्च, सरकार ने याद दिलाए 12 सख्त नियम

फ़रवरी 20, 2026

UAE को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2028 में करेगा दुनिया के सबसे बड़े AI समिट की मेजबानी

फ़रवरी 20, 2026

Dubai में YouTuber Mo Vlogs ने बांटे मजदूरों को पैसे, वायरल वीडियो के बाद जानिए क्या कहता है कानून

फ़रवरी 20, 2026
Next Post
मिलिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का डिजाइन बनाने वाले मोहम्मद अलब्बार से, एक साधारण नाविक के बेटे ने गढ़ा दुबई की ऊंचाईयों को

मिलिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का डिजाइन बनाने वाले मोहम्मद अलब्बार से, एक साधारण नाविक के बेटे ने कैसे गढ़ा दुबई की ऊंचाईयों को

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906