• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, मार्च 12, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

मिलिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का डिजाइन बनाने वाले मोहम्मद अलब्बार से, एक साधारण नाविक के बेटे ने कैसे गढ़ा दुबई की ऊंचाईयों को

मिलिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का डिजाइन बनाने वाले मोहम्मद अलब्बार से, एक साधारण नाविक के बेटे ने कैसे गढ़ा दुबई की ऊंचाईयों को

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 7, 2025
in UAE
0
मिलिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का डिजाइन बनाने वाले मोहम्मद अलब्बार से, एक साधारण नाविक के बेटे ने गढ़ा दुबई की ऊंचाईयों को

मिलिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का डिजाइन बनाने वाले मोहम्मद अलब्बार से, एक साधारण नाविक के बेटे ने गढ़ा दुबई की ऊंचाईयों को

0
SHARES
28
VIEWS

मिलिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का डिजाइन बनाने वाले मोहम्मद अलब्बार से, एक साधारण नाविक के बेटे ने कैसे गढ़ा दुबई की ऊंचाईयों को

Vandana Upadhyay · अक्टूबर 7, 2025

आज हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा का डिजाइन बनाने वाले मोहम्मद अलब्बार की कहानी से रूबरू करवाने जा रहे हैं। एक साधारण से नाविक के बेटे ने कैसे दुबई की ऊंचाइयों को गढ़ा। मोहम्मद अलब्बार का जन्म साल 1956 में हुआ था। उनके पिता धो (पारंपरिक अरब नाव) के कप्तान थे, जो खाड़ी देशों में खजूर और मोती का व्यापार करते थे।

पिता से मिली अनुशासन और समय की सीख

अलब्बार ने बचपन में अपने पिता के साथ घाट पर काम करते हुए यही सीखा कि अनुशासन और समय ही कारोबार की असली कुंजी है। सरकार की छात्रवृत्ति पर वे अमेरिका के सिएटल यूनिवर्सिटी पहुंचे और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की। वहां उन्होंने जाना कि संरचना, अनुशासन और दृष्टि किसी भी सपने को हकीकत में बदल सकते हैं। साल 1981 में जब वे दुबई लौटे, तब दुबई बदलाव के मुहाने पर था और अलब्बार सिर्फ एक डिग्री नहीं, बल्कि एक उद्देश्य लेकर लौटे थे।

इसके बाद उन्होंने यूएई सेंट्रल बैंक में काम शुरू किया और अर्थव्यवस्था को गहराई से समझा। फिर जल्द ही वे दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट के पहले डायरेक्टर जनरल बने। यहीं पर उनकी मुलाकात शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से हुई। ये वहीं व्यक्ति थे जो दुबई को दुनिया का सबसे आधुनिक शहर बनाना चाहते थे। अलीब्बार ने उनके इस सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाई।


डाउनटाउन दुबई, दुबई मॉल, दुबई फाउंटेन और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनाई

साल 1997 में अलीब्बार ने “ईमार प्रॉपर्टीज़” (Emaar Properties) नाम की कंपनी शुरू की। उस वक्त बहुत से ऐसे लोग भी थे जो यही सोचते थे कि दुबई का रियल एस्टेट सेक्टर आगे नहीं बढ़ेगा, लेकिन अलीब्बार ने सबको गलत साबित कर दिया। कुछ ही सालों में उन्होंने डाउनटाउन दुबई, दुबई मॉल, दुबई फाउंटेन और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनाई।

बुर्ज खलीफा का डिज़ाइन हायमेनोकैलिस नाम के एक रेगिस्तानी फूल से प्रेरित

बुर्ज खलीफा का डिज़ाइन हायमेनोकैलिस (Hymenocallis) नाम के एक रेगिस्तानी फूल से प्रेरित है। आपको बता दें कि ये फूल कठिन परिस्थितियों में भी खिलता है, ठीक वैसे ही जैसे दुबई ने कठिन हालात में तरक्की की। आज ईमार प्रॉपर्टीज़ दुनिया की सबसे मूल्यवान रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है, जिसकी कीमत ₹4 लाख करोड़ से ज़्यादा है। फिर भी अलीब्बार अब भी अपने विनम्र शुरुआती दिनों को याद रखते हैं।

Noon.com नाम का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शुरू किया

अलीब्बार ने  फिर एक नया कदम उठाया और साल 2016 में Noon.com नाम का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शुरू किया, जो Amazon जैसी कंपनियों को टक्कर देता है। शुरू में लोगों ने इसका मज़ाक उड़ाया, लेकिन अलीब्बार को चुनौतियाँ पसंद हैं और आज Noon मध्य-पूर्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स में से एक है।

समंदर में तूफान आता है तो नाविक पीछे नहीं हटता

उनकी राह आसान नहीं रही। भारत में ईमार के प्रोजेक्ट्स को देरी और कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, और एक बार ₹834 करोड़ की संपत्ति जब्त भी की गई। लेकिन अलीब्बार ने कभी हार नहीं मानी। वे अक्सर कहते हैं “जब समंदर में तूफान आता है, तो नाविक पीछे नहीं हटता।”

दुबई क्रीक टॉवर (Dubai Creek Tower) का करेंगे निर्माण

अब अलीब्बार दुबई क्रीक टॉवर (Dubai Creek Tower) बना रहे हैं, जो शायद बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा होगा। अलीब्बार के लिए ऊंची इमारतें बनाना ही लक्ष्य नहीं है उनका असली उद्देश्य है यह साबित करना कि दृष्टि, मेहनत और हिम्मत से रेगिस्तान को भी सपनों की नगरी बनाया जा सकता है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

दोहा में भारत-कतर संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने पहुंचे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

Next Post

दुबई में वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर हुई 15 लाख रुपए की ठगी

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Expats Help

Kuwait Weather Alert: कुवैत में बारिश और खराब मौसम की चेतावनी, फायर फोर्स ने जारी किए नए सेफ्टी नियम

by Aanya
मार्च 12, 2026
0

कुवैत में इन दिनों मौसम काफी खराब चल रहा है और लगातार बारिश हो रही है। मौसम की इस स्थिति को देखते हुए 12 मार्च 2026 को...

Read moreDetails

Kuwait PACI Update: कुवैत ने लागू किया इमरजेंसी प्लान, अब घर बैठे ऐप से होंगे सारे सरकारी काम

मार्च 12, 2026

Oman Crude Oil Price: ओमान क्रूड ऑयल की नई कीमत जारी, मई डिलीवरी के लिए 134.75 डॉलर प्रति बैरल पर हुआ सेटल

मार्च 12, 2026

Iran ने दी बड़ी चेतावनी, द्वीपों पर हमला हुआ तो Trump होंगे जिम्मेदार, Strait of Hormuz में बढ़ सकता है तनाव

मार्च 12, 2026
Next Post
दुबई में वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर हुई 15 लाख रुपए की ठगी

दुबई में वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर हुई 15 लाख रुपए की ठगी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906