परिवहन विभाग के तरफ़ से अब 1000 रुपये का अतिरिक्त D-Helmet चलान मंज़ूर. कही पर भी चेकिंग और होगा जुर्माना

Lov Singh9 October 20231 min read6 viewsIndia

सड़क पर निकलते समय अगर आप अब हेलमेट पहन के भी बाहर जाते हैं तब भी आपको जुर्माना का सामना करना पड़ सकता है. और यह जुर्माना किसी और चीज के लिए नहीं बल्कि आपको हेलमेट के लिए ही अतिरिक्त चुकाना पड़ सकता है.

देश में परिवहन विभाग के तरफ से एक नया सर्कुलर नियम जारी कर दिया गया है. बिहार की राजधानी पटना में अब बाइक चलाने वाले लोगों को और सतर्क रहने की आवश्यकता है. अब बाइक चलाने वाले लोगों के हेलमेट की जांच केवल हेलमेट देखकर नहीं की जाएगी बल्कि उसके ब्रांड तथा उसके ऊपर भारतीय मानक के हॉलमार्क को देखते हुए किया जाएगा.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

पटना में पहले से ही दो पहिया वाहन चालकों का चलन कैमरे के द्वारा बिना हेलमेट के लिए किया जा रहा है. अब नए सर्कुलर के आधार पर बिना मानक वाला हेलमेट पहनने पर ₹1000 का जुर्माना तुरंत भरना होगा.

इस सर्कुलर में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि परिवहन विभाग के तरफ से अब टीम दुकानदारों पर भी छापेमारी करेगी और अगर उनके पास बिना मानक वाला हेलमेट मिलेगा तो उनके ऊपर ₹100000 का जुर्माना लगाया जाएगा.

पटना में इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है और 1365 वाहनों से 178500 वसूला गया है. तो आप भी ध्यान रखें कि अगर किसी भी प्रकार से आप इस गलती का शिकार पाए जाते हैं तो आपको ₹1000 का जुर्माना कहीं पर भी भरवारा जा सकता है.

Share:

Comments

Leave a comment