• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
शुक्रवार, मार्च 6, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

CM ने दिवाली से पहले महंगाई भत्ता देने का किया ऐलान. अगले महीने बढ़ कर आएगी सैलरी.

Lov Singh by Lov Singh
सितम्बर 26, 2024
in India
0
0
SHARES
70
VIEWS

CM ने दिवाली से पहले महंगाई भत्ता देने का किया ऐलान. अगले महीने बढ़ कर आएगी सैलरी.

Lov Singh · सितम्बर 26, 2024

दिल्ली के श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का इंतजार खत्म करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में ऐलान किया कि अब राजधानी के श्रमिकों को हर महीने 572 से 700 रुपये तक की बढ़ोतरी मिलेगी। दिल्ली सरकार के इस कदम से दिल्ली के श्रमिकों को पूरे देश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी मिलेगी।

दिल्ली सरकार ने फिर दिखाया बड़ा दिल

मुख्यमंत्री आतिशी ने पत्रकारवार्ता में कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हमेशा से आम लोगों को बेहतर जिंदगी देने के लिए काम करती आई है। पिछले दस सालों में मुफ्त बिजली, अच्छे स्कूल, और मुफ्त बस यात्रा जैसी सुविधाओं के साथ-साथ अब दिल्ली के मजदूरों के लिए भी सबसे ज्यादा वेतन का इंतजाम किया गया है।


आतिशी के साथ श्रम मंत्री मुकेश महलावत भी मौजूद रहे, जिन्होंने बताया कि श्रमिकों के वेतन में यह बढ़ोतरी सात महीने के इंतजार के बाद की गई है। उन्होंने कहा, “दिल्ली में काम करने वाले श्रमिकों को सबसे ज्यादा महंगाई भत्ता और न्यूनतम मजदूरी मिलती है, और यह हमारी सरकार का पहला प्राथमिकता है।”

जानिए कितना बढ़ा वेतन:

श्रेणी वर्तमान वेतन वेतन में बढ़ोतरी के बाद
अकुशल श्रमिक ₹17,494 ₹18,066
अर्धकुशल श्रमिक ₹19,279 ₹19,929
कुशल श्रमिक ₹21,215 ₹21,917

(नोट: ऊपर दिए गए आंकड़े मासिक वेतन के हैं, जिसमें महंगाई भत्ता भी शामिल है)

साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाने का प्रावधान

आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने श्रमिकों का केवल न्यूनतम वेतन ही नहीं बढ़ाया, बल्कि साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाने का प्रावधान भी किया है। उन्होंने भाजपा और उपराज्यपाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “भाजपा और एलजी ने श्रमिकों के वेतन बढ़ोतरी का विरोध किया था, लेकिन हमने लड़ाई लड़ी और इसे लागू कराया।”

महंगाई भत्ते से मिलेगी राहत

आतिशी ने कहा कि बढ़ते महंगाई के इस दौर में श्रमिकों को महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से बड़ी राहत मिलेगी। यह कदम न केवल उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर भी देगा।

ShareTweetSendShare
Previous Post

गाड़ी पर कट चुका हैं चालान तो देना होगा महंगा Insurance. नए फ़ैसले के साथ ही वाहन चालकों को बड़ा झटका

Next Post

दिल्ली में चालू हो रहा हैं गाजीपुर डिपो. हर मुहल्ला पहुचेगी सस्ता Electric Bus की सवारी.

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Bahrain

Bahrain में बजे खतरे के सायरन, लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह जाने का आदेश, 75 मिसाइल और 124 ड्रोन का हमला

by Nura Basta
मार्च 6, 2026
0

बहरीन में गुरुवार, 5 मार्च 2026 को अचानक हवाई हमले के सायरन बजने से पूरे देश में हलचल मच गई है। मंत्रालय ने तुरंत अलर्ट जारी करते...

Read moreDetails

Abu Dhabi से भारत जाने वालों के लिए खुशखबरी, Etihad Airways ने 6 मार्च से शुरू की सीमित उड़ानें

मार्च 6, 2026

Qatar में वीडियो बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने 194 लोगों को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है नियम

मार्च 6, 2026

Iran US Tension: अमेरिका ने डुबोया ईरान का जहाज, भड़के ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की धमकी

मार्च 6, 2026
Next Post

दिल्ली में चालू हो रहा हैं गाजीपुर डिपो. हर मुहल्ला पहुचेगी सस्ता Electric Bus की सवारी.

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906