एयर इंडिया एक्सप्रेस की पुणे से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को 7 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। पुणे से दिल्ली जाने वाली इस flight (IX-1144) से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस कारण 100 से अधिक यात्रियों को पुणे एयरपोर्ट पर ही फंसना पड़ा।
शुक्रवार सुबह 1.05 बजे पुणे से उड़ान भरने वाली थी
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि फ्लाइट शुक्रवार सुबह 1.05 बजे पुणे से उड़ान भरने वाली थी और सुबह 3.25 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी। लेकिन देरी के बाद फ्लाइट सुबह 8.35 बजे रवाना हुई और करीब 10.30 बजे दिल्ली पहुंची। यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।
संचालन संबंधी कारणों से देरी हो गई। पहले तो कोई भी इसके बारे में जानकारी नहीं दे रहा था। कुछ ग्राउंड स्टाफ ने कहा कि तकनीकी समस्या है। लेकिन किसी के द्वारा भी सटीक जानकारी नहीं दी जा रही थी चारों तरफ अफरा तफरी मच गई थी। सही जानकारी न मिलने से यात्री घबरा जाते हैं।