UAE : स्पीड लिमिट से कम में वाहन चलाना पड़ सकता है भारी, तय किया गया Dh400 का जुर्माना

Satyam Kumari20 December 20231 min read2 viewsUAE

वाहन चालकों के लिए जारी किया गया है स्पीड लिमिट

संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों के लिए स्पीड लिमिट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि कम स्पीड में वाहन चलाना हमेशा सुरक्षित नहीं होता है। यह कहा गया है कि अगर कोई कार हाई स्पीड लेन में चल रहा है तो उसे स्पीड लिमिट को लेकर खास सावधानी बरतनी चाहिए। दुबई पुलिस ने कहा है कि बाई तरफ से पहले लेन को इमरजेंसी वाहनों के लिए रिजर्व रखा गया है।

हालांकि पहले लेन को हमेशा ही खाली रखा जाता है लेकिन कुछ वाहन चालकों के द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है अगर वह अधिकतम स्पीड लिमिट को फॉलो करते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बाई तरफ से पहले लेन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो रखें इस बात का ख्याल

इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई वाहन चालक बाई तरफ से पहले लेन का इस्तेमाल कर रहा है तो उसे स्पीड लिमिट का ख्याल रखना होगा। इस लेन में निर्धारित से कम स्पीड पर वाहन नहीं चलाना होगा।

जो आरोपी वाहन चालक इस नियम का उल्लघंन करेगा उसपर Dh400 का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

Share:

Comments

Leave a comment