महेंद्र सिंह धोनी की उम्र मौजूदा समय में 41 साल का है। 7 जुलाई 2023 को वह 42 साल के हो जाएंगे। मैदान में महेंद्र सिंह धोनी को देखकर नए लड़कों को मात देने वाली फिल्म सबके दांतो तले उंगली ला देती है।

इंडियन प्रीमियर लीग के खत्म होने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवा खिताब दिलाने के साथ ही धोनी को अपने घुटनों के दर्द को ना चाहते हुए भी बयां करना पड़ा। मैच खत्म होने के उपरांत वह नी कैप लगाकर मैदान पर नजर आए। उनके घुटनों में दिक्कत अब बहुत ज्यादा बढ़ चुकी थी लेकिन मैच के दौरान वह अपने ड्यूटी पर थे इसलिए उन्होंने अपने ड्यूटी से खुद को नहीं हिलाया।

मैच खत्म होने के उपरांत उनकी दर्द काफी तेजी से बढ़ रही थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बायें घुटने का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ।

अब उनके अगले साल आईपीएल में खेलने की संभावना प्रबल हो गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवां खिताब दिलाने वाले धौनी सोमवार को फाइनल के बाद अहमदाबाद से सीधे मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने मशहूर खेल आर्थोपीडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला से सलाह ली जो बीसीसीआई की मेडिकल पैनल में भी हैं। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया, धौनी के घुटने का अस्पताल में सफल ऑपरेशन हो गया है। वह ठीक हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अपने प्रशंसकों को प्यार के रूप में अगला आईपीएल मैच देना चाहते हैं। ध्वनि के इस ऐलान के बाद रिटायरमेंट की सारी रिपोर्टिंग पर एकमुश्त जवाब मिल गया। धोनी अगला मैच आईपीएल में फिर से खेलेंगे। हां यह जरूर है कि वह मैच उनके करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.