• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
बुधवार, अप्रैल 1, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

दिल्ली से उड़ी फ़्लाइट रनवे पर फिसली, मिट्टी वाले मुरम में धँसा चक्का, यात्रियों में मचा हड़कम्प

Lov Singh by Lov Singh
मार्च 12, 2022
in India
0
0
SHARES
3
VIEWS

दिल्ली से उड़ी फ़्लाइट रनवे पर फिसली, मिट्टी वाले मुरम में धँसा चक्का, यात्रियों में मचा हड़कम्प

Lov Singh · मार्च 12, 2022

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया. बताया जा रहा है कि जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट पर आज (शनिवार) सुबह अलायंस एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया. इस विमान में 55 यात्री सवार थे.

ये विमान दिल्ली से जबलपुर पहुंचा था. लेकिन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया. राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री सकुशल बच गए. दरअसल, विमान लैंडिंग के दौरान फिसलकर रनवे से बाहर हो गया था. हालांकि, पायलटों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए बाद में विमान को रनवे पर लेकर आए.

डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) के अधिकारियों के मुताबिक, अलायंस एयर की फ्लाइट में 55 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे. इस हादसे के बाद DGCA ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह हादसा शनिवार दोपहर दिल्ली से जबलपुर आई अलायंस एयर की फ्लाइट संख्या E-9167 के साथ हुआ. लैंडिंग के तुरंत बाद विमान अनियंत्रित होकर रनवे से बाहर चला गया. जिससे विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. राहत की बात है कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है.


बताया जा रहा है कि फ्लाइट रनवे से उतरकर एयर स्ट्रिप के किनारे पड़े मुरम में धंस गई. इससे विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. इस हादसे की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी रनवे पर पहुंचे और विमान में सवार यात्रियों को ढांढस बंधाया. बता दें कि दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट को ATR-72 विमान से संचालित होती है.

 

इस फ्लाइट ने दिल्ली से सुबह 11:30 बजे उड़ान भरी थी और जबलपुर में उसने 1:15 बजे लैंड करना था. एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट अफसरों ने एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी रनवे पर बुलवा लिया. अलायंस एयर की नियमित फ्लाइट कैसे हादसे का शिकार होते-होते बची इस पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. वहीं एयरपोर्ट डायरेक्टर कुसुम दास ने बताया कि घटना की वजह से एयरपोर्ट पर चार-पांच घंटे ऑपरेशन निलंबित रहे.

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी : नियोक्ता के लिए मंत्रालय ने दी चेतावनी, समय पर पैसा नहीं दिया तो होगी मुसीबत

Next Post

UAE : कामगार को टॉर्चर करने वाला मालिक गया जेल, काम में लापरवाही की तो जान से मार डाला

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

UAE

UAE और ग्रीस के बीच हुई अहम बैठक, ईरान के हमलों और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

by Praggya Singh sabal
अप्रैल 1, 2026
0

UAE के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। मंगलवार...

Read moreDetails

Saudi Arabia News: सऊदी अरब ने हवा में ही नष्ट किए 8 मिसाइल और 12 ड्रोन, रिहायशी इलाकों में गिरा मलबा

अप्रैल 1, 2026

Suez Canal: हूती विद्रोहियों ने रास्ता रोका तो हालात होंगे खराब, अमेरिकी सीनेटर की बड़ी चेतावनी

अप्रैल 1, 2026

Egypt Energy Crisis: मिस्र में अब रात को रहेगा अंधेरा, सरकार ने लागू किए नए नियम, 9 बजे बंद होंगी दुकानें

अप्रैल 1, 2026
Next Post

UAE : कामगार को टॉर्चर करने वाला मालिक गया जेल, काम में लापरवाही की तो जान से मार डाला

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906