दोहा से शिकागो जा रही फ्लाईट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह घटना मंगलवार 4 मार्च 2025 की है। Qatar Airways के द्वारा दोनों शहरों के बीच Boeing 777 aircraft के जरिए फ्लाइट सेवा दी जाती है।
दोनों शहरों के बीच दी जाती है सेवा
बताते चलें कि विमान को दोहा के Hamad International Airport (DOH) से शिकागो के O’Hare Int’l Airport पर जाना था लेकिन विमान की Oslo Lufthavn (OSL) पर लैंडिंग कराई गई। विमान ने दोहा से 8:25 AM local time से उड़ान भरी थी। करीब 7 घंटे के बाद यह पता चला कि एक 22 वर्ष की महिला लोग ऑक्सीजन के कारण काफी परेशानी हो रही थी।
महिला को एडिशनल ऑक्सीजन सपोर्ट भी प्रदान किया गया लेकिन इसका कुछ खास फायदा नजर नहीं आया इसके बाद तुरंत ही फ्लाइट को डाइवर्ट करने का फैसला लिया गया। विमान के इमरजेंसी लैंडिंग मेडिकल कारणों से की गई है।