Dubai Government Update: दुबई में परिवारों की भलाई के लिए 160 मिलियन दिरहम का नया प्रोजेक्ट मंजूर, शेख हमदान ने किया ऐलान
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने नागरिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए कई बड़े रणनीतिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। यह फैसला 15 मार्च 2026 को ‘Higher Committee for Development and Citizens Affairs’ की पहली बैठक में लिया गया। सरकार का मुख्य उद्देश्य एमिराती परिवारों को मजबूत बनाना और उनके रहन-सहन को बेहतर करना है। इसके तहत ‘Dubai Social Agenda 33’ के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 160 मिलियन दिरहम का भारी भरकम बजट पास किया गया है।
🗞️: इस्राइल ने किया खुलासा, PM Modi के लौटने के 2 दिन बाद ही ईरान पर हुआ हमला, जानिए पूरा मामला।
किन नई योजनाओं पर लगी मुहर?
सरकार ने समाज और परिवार को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाओं का ऐलान किया है, जिनमें से कुछ प्रमुख प्रोजेक्ट्स इस प्रकार हैं:
- Sheikha Hind bint Maktoum Family Programme: इसका दूसरा चरण शुरू होगा जिसका काम एमिराती परिवारों की ग्रोथ और स्थिरता पर ध्यान देना होगा।
- Vibrant Dubai: यह खास तौर पर दुबई सरकार के कर्मचारियों के लिए एक हेल्थ और फिटनेस प्रोग्राम है, जिससे उनका स्वास्थ्य और काम का माहौल बेहतर हो सके।
- Barzat Dubai: यह एक नया मॉडल है जिसके तहत मोहल्लों में ऐसे कम्युनिटी स्पेस बनाए जाएंगे जहां लोग आपस में मिल-जुल सकें।
- Thukher Club: अल सफा पार्क में पहले क्लब की सफलता के बाद अब Al Khawaneej के कुरानिक पार्क में इसकी दूसरी ब्रांच खोली जाएगी।
मजलिस प्रोजेक्ट और शादियों के लिए नया अपडेट
इस बैठक में ‘Community Neighbourhood Majalis Project’ के तीसरे चरण की शुरुआत का भी ऐलान किया गया। इसके विस्तार के लिए 160 मिलियन दिरहम का बजट रखा गया है। यह काम Q2 2026 से शुरू होकर Q3 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। तीसरे चरण के तहत Nad Al Hamar, Jumeirah, Ghadeer Al Tair, Al Twar और Lehbab में 5 नए काउंसिल बनाए जाएंगे।
इसके अलावा ‘Dubai Weddings Programme’ को लेकर भी आंकड़े पेश किए गए। इस प्रोग्राम के तहत अब तक 1,077 शादियां आयोजित की जा चुकी हैं, जो दुबई में होने वाली नागरिकों की शादियों का 43.5 प्रतिशत है। शेख हमदान ने कहा कि परिवार ही समाज की तरक्की की बुनियाद है और इसे मजबूत करने से आने वाली पीढ़ियों को सीधा फायदा मिलेगा।




