• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, मार्च 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

UAE में अब ट्रैफिक चालान भरे बिना दुबई के निवासियों का वीज़ा नहीं होगा रिन्यू, प्रवासियों को क्या जानना चाहिए

UAE में अब ट्रैफिक चालान भरे बिना दुबई के निवासियों का वीज़ा नहीं होगा रिन्यू, प्रवासियों को क्या जानना चाहिए

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 24, 2025
in UAE
0
UAE में अब ट्रैफिक चालान भरे बिना दुबई के निवासियों का वीज़ा नहीं होगा रिन्यू, प्रवासियों को क्या जानना चाहिए

UAE में अब ट्रैफिक चालान भरे बिना दुबई के निवासियों का वीज़ा नहीं होगा रिन्यू, प्रवासियों को क्या जानना चाहिए

0
SHARES
47
VIEWS

UAE में अब ट्रैफिक चालान भरे बिना दुबई के निवासियों का वीज़ा नहीं होगा रिन्यू, प्रवासियों को क्या जानना चाहिए

Vandana Upadhyay · जुलाई 24, 2025

अब दुबई के रहने वालों को अपना रेसिडेंसी वीज़ा रिन्यू करवाने या नया लेने से पहले अपने सारे ट्रैफिक चालान भरने होंगे। यह नया नियम दुबई की इमीग्रेशन और रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर लागू किया है। इस पहल को GDRFA (General Directorate of Residency and Foreigners Affairs) और RTA (Roads and Transport Authority) ने मिलकर शुरू किया है।

यह नियम अभी हर सरकारी सेंटर पर पूरी तरह लागू नहीं हुआ है। फिलहाल इसे कुछ वीज़ा सर्विस सेंटर्स पर ट्रायल (पायलट फेज़) के तौर पर लागू किया जा रहा है। दुबई एयरपोर्ट का GDRFA सेंटर इस नियम में शामिल नहीं है।

इस नियम का मकसद क्या है?

इसका उद्देश्य लोगों पर रोक लगाना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और क़ानून का पालन करने वाला नागरिक बनाना है। सरकार चाहती है कि लोग चालान समय पर भरें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि यह नया सिस्टम न्यायपूर्ण और आसान है। जिन लोगों के ऊपर ज्यादा चालान बकाया हैं, वो उन्हें किस्तों में भर सकते हैं। यह नियम बहुत सोच-विचार और हज़ारों मामलों की समीक्षा के बाद तैयार किया गया है।


आसान प्रक्रिया के लिए क्या किया गया है?

RTA ने अपनी वेबसाइट और ऐप्स को अपग्रेड कर दिया है, जिससे सिस्टम ज्यादा आसान बना है। अब Tabby नाम का पेमेंट प्लेटफॉर्म RTA के सभी डिजिटल चैनलों में जोड़ दिया गया है, जैसे:

    • RTA वेबसाइट

    • RTA मोबाइल ऐप

    • Nol Pay ऐप

    • स्मार्ट कियोस्क (जो पहले से लगे हुए हैं)

 किन सेवाओं पर किस्तों में भुगतान संभव है?
अब लोग लगभग 170 सेवाओं का भुगतान Tabby की मदद से कर सकते हैं, जैसे:

  • ट्रैफिक चालान

  • गाड़ी की रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस रिन्यू

  • ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े लेन-देन

  • गाड़ी के नंबर प्लेट खरीदना भी शामिल है

 Tabby कैसे मदद करता है?

  • इससे लोग अपना भुगतान चार किश्तों तक में बांट सकते हैं।

  • इससे एक साथ भारी रकम का बोझ कम होता है।

  • पूरे सिस्टम को लोगों की सुविधा और आराम ध्यान में रखकर बनाया गया है।

अधिकारियों ने साफ़ कहा है कि यह कदम किसी को सज़ा देने के लिए नहीं है, बल्कि लोगों को उनकी ज़िम्मेदारी समझाने और स्थानीय क़ानूनों का पालन करने के लिए उठाया गया है। दुबई में रहने या काम करने वाले लोगों को देश के नियमों और कानूनों का पालन करना जरूरी है।

अगर चालान नहीं चुकाया गया तो क्या होगा?


अगर आपने अपने फाइन (जुर्माना) नहीं चुकाए, तो भविष्य में दिक्कत हो सकती है, जैसे:

  • देश से बाहर जाते समय परेशानी

  • इमिग्रेशन चेकपॉइंट पर रोका जाना

  • सालों तक पेंडिंग फाइन वालों को निकलते समय रुकावट झेलनी पड़ सकती है

दी जायेगी मदद-

  • जो लोग वीज़ा से जुड़ी सेवाओं के लिए GDRFA सेंटर जायेंगे, उन्हें ट्रैफिक फाइन चुकाने की प्रक्रिया में गाइड किया जाएगा

  • नई व्यवस्था लोगों की मदद करने के लिए बनाई गई है, न कि उन्हें सीधे सेवा से वंचित करने के लिए

  • यह सिस्टम लोगों को जानकारी देने, मदद करने और समाधान निकालने के लिए है

पहले भी हुई थी ये कोशिश 

यह पहली बार नहीं है जब UAE अधिकारियों ने ट्रैफिक जुर्मानों को रेजिडेंसी सर्विस (जैसे वीज़ा रिन्यूअल) से जोड़ने की बात की है।
2014 में भी एक ऐसा ही सिस्टम लाने की कोशिश हुई थी जिसमें वीज़ा नवीनीकरण के साथ ट्रैफिक फाइन जोड़ दिए गए थे।

अब क्या नया है?

  • अब का सिस्टम डिजिटल रूप से ज़्यादा सुविधाजनक है

  • कई सिस्टम आपस में जुड़े हुए हैं

  • पेमेंट के लिए स्ट्रक्चर बना हुआ है

  • RTA के टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म की मदद से ये सब और आसान हो गया है
    इसका मतलब ये कि अब नियमों का पालन करना पहले से कहीं ज्यादा आसान है

 आगे क्या होने वाला है?

  • अभी ये सिस्टम ट्रायल (pilot phase) में है, लेकिन अगले कुछ महीनों में इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा

  • लोगों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर चेक करें कि कहीं कोई बकाया फाइन तो नहीं है

  • अगर कोई फाइन है, तो जल्दी निपटाएं, ताकि वीज़ा में कोई देरी ना हो।

ShareTweetSendShare
Previous Post

सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा दावा, निवेश के लिए UAE की पहली पसंद बनकर उभरा आंध्र प्रदेश

Next Post

सऊदी वीजा घोटाला, 22 यात्री हुए ठगी का शिकार, एजेंट को किया गया गिरफ्तार

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Extra

Headlines – 2026-03-04 From GulfHindi

by Lov Singh
मार्च 5, 2026
0

06:26 IST: Kuwait: Internet Service Back to Normal कुवैत में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बहाल कर दी गई है। कुवैत की Communication and Information Technology Regulatory...

Read moreDetails

Kuwait Police ने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर 3 लोगों को पकड़ा, सेना का मजाक उड़ाना पड़ा भारी

मार्च 4, 2026

UAE में फ्लाइट कैंसिल होने से फंसे यात्रियों को बड़ी राहत, सरकार ने माफ किया ओवरस्टे फाइन

मार्च 4, 2026

UAE और GCC देशों की इमरजेंसी मीटिंग, सुरक्षा और फ्लाइट्स को लेकर आए ये बड़े फैसले

मार्च 4, 2026
Next Post
सऊदी वीजा घोटाला, 22 यात्री हुए ठगी का शिकार, एजेंट को किया गया गिरफ्तार

सऊदी वीजा घोटाला, 22 यात्री हुए ठगी का शिकार, एजेंट को किया गया गिरफ्तार

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906