• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
रविवार, फ़रवरी 8, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

दुबई मरीना टॉवर में आग लगने के बाद दुबई ट्राम सेवा अस्थायी रूप से निलंबित

दुबई मरीना टॉवर में आग लगने के बाद दुबई ट्राम सेवा अस्थायी रूप से निलंबित

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जून 14, 2025
in UAE
0
दुबई मरीना टॉवर में आग लगने के बाद दुबई ट्राम सेवा अस्थायी रूप से निलंबित

दुबई मरीना टॉवर में आग लगने के बाद दुबई ट्राम सेवा अस्थायी रूप से निलंबित

0
SHARES
96
VIEWS

दुबई मरीना टॉवर में आग लगने के बाद दुबई ट्राम सेवा अस्थायी रूप से निलंबित

Vandana Upadhyay · जून 14, 2025

दुबई की सड़क एवं परिवहन प्राधिकरण (RTA) ने शनिवार को घोषणा की कि दुबई मरीना स्टेशन (नंबर 5) से लेकर पाम जुमेराह स्टेशन (नंबर 9) तक की ट्राम सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं. शुक्रवार की देर रात मरीना क्षेत्र के Tiger Tower  67-मंजिला में भीषण आग लगने के बाद ये फैसला लिया गया.

शटल बस सेवा शुरू

दुबई रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) ने कहा है कि ट्राम सेवाओं का निलंबन पूरी तरह एहतियाती कदम है, जिससे यात्रियों और ट्राम स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. ट्राम सेवा प्रभावित होने के बावजूद, यात्रियों की सुविधा बनाए रखने के लिए RTA ने दुबई मरीना स्टेशन (नंबर 5) से पाम जुमेराह स्टेशन (नंबर 9) के बीच शटल बस सेवा शुरू कर दी है.  शटल बसें इन दोनों स्टेशनों के बीच नियमित रूप से चल रही हैं. ट्राम नेटवर्क के बाकी हिस्सों में सेवाएं सामान्य रूप से चालू हैं.

ट्राम सेवाएं शुरू होने से पहले होगी जांच 

RTA ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित ट्राम स्टेशनों के बीच संचालन तब तक फिर से शुरू नहीं किया जाएगा, जब तक कि पूरी सुरक्षा जांच पूरी नहीं हो जाती.


जांच के दौरान इन पर दिया जाएगा ध्यान-

  • ट्रैक पर गिरे मलबे की पूरी सफाई

  • विद्युत और तकनीकी सिस्टम की जांच

  • ट्राम संचालन में किसी भी जोखिम के संकेतों की पहचान और निवारण

  • अग्निकांड के प्रभाव का पूर्ण मूल्यांकन

RTA ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, हमारे यात्रियों और संचालन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम आपातकालीन सेवाओं और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं और जैसे ही पूरी तरह से सुरक्षित माना जाएगा, ट्राम सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया जाएगा.

दुबई मरीना की 67-मंज़िला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग को दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने छह घंटे के भीतर काबू में कर लिया. इमारत में रह रहे 3,820 सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ.

ShareTweetSendShare
Previous Post

UAE में ‘Midday Break’ की तैयारियां शुरू, 15 जून से लागू होगा कामगारो और कंपनियों के लिए नियम

Next Post

World Blood Donor Day: दुबई में भारतीय प्रवासियों की Kindness Team ने 25,000 से अधिक लोगों का जीवन बचाया

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

UAE

UAE ने गाजा के लिए तैयार किया ‘Umm Al Emarat’ जहाज, रमजान से पहले पहुंचेगा राशन और जरूरी सामान

by Nura Basta
फ़रवरी 8, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा पट्टी के लोगों की मदद के लिए अपने प्रयास और तेज कर दिए हैं। रविवार, 8 फरवरी 2026 को अबू धाबी...

Read moreDetails

MG Hector वारंटी विवाद: 5 साल की गारंटी का दावा, 3 साल में निकली सच्चाई — उपभोक्ता अधिकारों पर बड़ा सवाल

फ़रवरी 8, 2026

Dubai Traffic Court का सख्त फैसला, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 15,000 का जुर्माना और लाइसेंस रद्द

फ़रवरी 8, 2026

Maruti Victoris पर आया महाऑफर, पेट्रोल और हाइब्रिड मॉडल खरीदने पर होगी 78 हजार तक की बचत

फ़रवरी 8, 2026
Next Post
World Blood Donor Day: दुबई में भारतीय प्रवासियों की Kindness Team ने 25,000 से अधिक लोगों का जीवन बचाया

World Blood Donor Day: दुबई में भारतीय प्रवासियों की Kindness Team ने 25,000 से अधिक लोगों का जीवन बचाया

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906