इस साल दुबई में ई‑स्कूटर के दुरुपयोग और जेवॉकिंग (गलत ढंग से सड़क पार करने) के कारण 13 लोगों की जान गई। वहीं बीते साल 2024 में ऐसे 254 हादसे हुए थे, जिनमें 10 मौतें और 259 लोग घायल हुए थे। ई‑बाइक और स्कूटर जहां एक तरफ सस्ते, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल साधन हैं, वहीं अब ये दुर्घटनाओं और नियमों के उल्लंघन का कारण भी बन रहे हैं।
कड़ी कार्रवाई और प्रतिबंध
-
Victory Heights और JBR जैसे इलाकों में ई‑स्कूटर और ई‑बाइक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
-
समुदायों ने यह फैसला सार्वजनिक सुरक्षा, संपत्ति की रक्षा और नियमों की अवहेलना के कारण लिया है।
-
खास तौर पर शिकायतें मिलीं कि कुछ लोग पैदल रास्तों पर स्कूटर चला रहे थे, हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे थे, और सुरक्षा कर्मचारियों को नज़रअंदाज़ कर रहे थे।
समझदारी वाले समाधान क्या हो सकते हैं?
-
निर्धारित लेन: ई‑स्कूटर और बाइक्स के लिए अलग लेन तय की जाए।
-
लाइसेंसिंग/परीक्षा अनिवार्य: स्कूटर खरीदने से पहले टेस्ट पास करना जरूरी हो।
-
हेलमेट और सुरक्षा गियर जरूरी हो
-
कानूनी उम्र का सख्त पालन हो (16 वर्ष+)
-
स्पष्ट सामुदायिक दिशानिर्देश और जागरूकता अभियान चलाया जाए
मजदूर वर्ग और घरेलू सहायकों के लिए ई‑स्कूटर राहत बना
-
Akheel Hassan ने बताया कि उनके घर की हेल्पर को नई लोकेशन तक पहुँचने में पहले 20 मिनट लगते थे, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के चलते ये कठिन हो गया।”अब वह गार्डन और वॉकवे से स्कूटर पर आसानी से आती-जाती हैं। गर्मी में तो यह और भी ज़रूरी हो जाता है।”
-
Dammika Damayanthi, श्रीलंकाई घरेलू सहायिका कहती हैं “पहले 10 मिनट पैदल चलना पड़ता था, अब 2 मिनट में पहुंच जाती हूं। ई‑स्कूटर से मेरा काम आसान हो गया है।”
Thomas Edelmann, RoadSafetyUAE के निदेशक, कहते हैं, “ई‑स्कूटर एक स्पष्ट जरूरत को पूरा करते हैं, लेकिन नियमों में स्पष्टता और कड़ाई की आवश्यकता है। अभी केवल कुछ ही इलाके RTA द्वारा तय किए गए हैं। ऐसे में जब तक सही कानून और प्रवर्तन नहीं होंगे, समस्याएं बनी रहेंगी।
उनका सुझाव:
-
स्पष्ट नियम: कहां ई‑स्कूटर चलाना मान्य है, यह साफ बताया जाए।
-
शिक्षा और प्रशिक्षण: उपयोग करने वालों को नियमों की जानकारी हो।
-
सख्त प्रवर्तन: नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो।




