खाड़ी देशों में भारत के बड़ी संख्या में कामगार काम करते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए कई तरह के गाइडलाइन और नियम भी बनाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनके साथ है बढ़ रही समस्याएं चिंता का विषय है। भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा इन सभी स्थानों पर भारतीयों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश जारी है।
प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र की स्थापना की जाएगी
इस मामले में मंत्रालय के द्वारा यह कहा गया है कि जिन खाड़ी देशों में अधिक संख्या में भारतीय कामगार कम कर रहे हैं वहां पर प्रवासी सहायता केंद्र की स्थापना की जाएगी। सूत्रों के अनुसार यह बताया गया है कि कामगारों को नियुक्ताओं से जुड़ी शिकायत तो सामना करना पड़ता है। जैसे की नियुक्ति समय पर पेमेंट नहीं देते हैं या फिर प्रवासी कामगार से वह काम नहीं कराया जाता है जिसके लिए उसे नियुक्त किया गया है यानी की कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े नियमों का भी उल्लंघन किया जाता है।
पोर्टल पर कर सकते हैं शिकायत
विदेश में रह रहे प्रवासी कामगारों को यह जानना जरूरी है कि भारत सरकार के द्वारा प्रवासियों के लिए एक ई माइग्रेट पोर्टल लॉन्च किया गया है। स्कूटर के जरिए कामगार अपने साथ हो रहे किसी भी तरह की अन्य की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
दूतावास की लें मदद
इसके अलावा उस स्थान पर स्थित भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करना चाहिए। ऐसे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति में दूतावास के अधिकारियों के द्वारा मदद जरूर पहुंचाई जाती है।
https://x.com/DrSJaishankar/status/1845750704847089990?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1845750704847089990%7Ctwgr%5E679da96cc053e4459e30fff3a70da99f5923c584%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newindiaabroad.com%2Fhindi%2Fnews%2Fjaishankar-mandaviya-launch-revamped-emigrate-portal-and-mobile-app