पैसेंजर्स फ्लाइट्स को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया

emirates

बढ़ते कोरोना पर लगाम लगाने के लिए सऊदी ने 20 देशों से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगा दी है। इसी के मध्यनज़र UAE airlines ने सऊदी के लिए सभी पैसेंजर्स फ्लाइट्स को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। Etihad’s official website से मिली जानकारी के अनुसार यह कहा गया है कि 3 February 21:00 Saudi time के बाद से सऊदी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी अगर आप निम्नलिखित किसी भी देश से आते हैं तो।

Argentina, the United Arab Emirates, Germany, USA, Indonesia, Ireland, Italy, Pakistan, Brazil, Portugal, United Kingdom, Turkey, South Africa, Sweden, Switzerland, France, Lebanon, Egypt, India और Japan.

14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहना होगा

साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर आप किसी भी प्रतिबंधित देश से पिछले 14 दिनों में सऊदी गए हैं तो आपको 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहना होगा। वहीँ Saudi Nationals के लिए 7 दिन का क्वारंटाइन पीरियड आवश्यक होगा चाहे वो किसी भी देश से क्यों न लौटे हों।

इन्हें है यात्रा की अनुमति

दुबई से सऊदी जाने वाले किसी भी फ्लाइट में किसी भी nonSaudi national passengers को अगले आदेश तक स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि Jeddah के लिए Air Arabia flights को आज सुबह ही स्थगित कर दिया गया है। हालांकि यह नियम Saudi nationals और citizens, diplomats, health practitioners और उनके परिवारों पर लागू नहीं होता है यानि कि वो यात्रा कर सकते हैं।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment