Emirates Flight Update: दुबई से उड़ानें फिर शुरू, लेकिन एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें ये सख्त नियम
अमीरात एयरलाइन (Emirates) ने शनिवार दोपहर, 7 मार्च 2026 से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) से अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। क्षेत्रीय सुरक्षा और मिसाइल खतरों को देखते हुए एहतियात के तौर पर उड़ानों को कुछ समय के लिए रोका गया था। अब एयरलाइन ने धीरे-धीरे अपना कामकाज सामान्य करना शुरू कर दिया है। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट पर सख्त नियम लागू किए गए हैं और केवल कन्फर्म बुकिंग वाले लोगों को ही टर्मिनल में आने की सलाह दी गई है।
👉: Iran ने किया बड़ा ऐलान, पड़ोसी देशों पर अब नहीं होगा मिसाइल हमला, राष्ट्रपति ने मांगी माफ़ी।
यात्रियों के लिए एयरपोर्ट एंट्री और चेक-इन के क्या हैं नियम?
दुबई एयरपोर्ट पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों ने साफ कहा है कि केवल उन्हीं यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में एंट्री दी जाएगी, जिनकी फ्लाइट शनिवार दोपहर या उसके बाद के लिए कन्फर्म है। जिनके पास कन्फर्म टिकट नहीं है, उन्हें एयरपोर्ट से दूर रहने को कहा गया है।
ट्रांसिट यात्रियों (Transit Passengers) को भी तभी स्वीकार किया जाएगा जब उनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट कन्फर्म होगी। इसके अलावा, दुबई शहर में मौजूद सभी ‘सिटी चेक-इन पॉइंट्स’ (City check-in points) को अगली सूचना तक अस्थाई रूप से बंद रखा गया है, इसलिए यात्रियों को सीधे एयरपोर्ट के नियमों का पालन करना होगा।
टिकट रिफंड और रीबुकिंग पर क्या सुविधा मिल रही है?
हजारों यात्रियों की परेशानी को समझते हुए Emirates ने रीबुकिंग के नियमों में ढील दी है। जिन यात्रियों की बुकिंग 28 फरवरी से 31 मार्च 2026 के बीच की थी, वे अब अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं।
- रीबुकिंग की तारीख: आप 30 अप्रैल 2026 तक की किसी भी तारीख के लिए टिकट रीबुक कर सकते हैं।
- कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं: इसके लिए कोई भी चेंज फीस (Change fees) या नो-शो फीस नहीं ली जाएगी।
- रिफंड: जिन्होंने सीधे एयरलाइन से टिकट बुक किया था, वे वेबसाइट से रिफंड मांग सकते हैं। एजेंट के जरिए बुकिंग करने वालों को अपने एजेंट से संपर्क करना होगा।





