SAUDI : गंभीर सड़क हादसे में 5 लोग हुए घायल, एक प्रवासी की गई जान, Al Baha Airport Road पर टक्कर
हादसे में एक प्रवासी समेत चार नागरिक भारी रूप से जख्मी
सऊदी में एक भयानक हादसे में एक प्रवासी समेत चार नागरिक भारी रूप से जख्मी हो गए हैं। लोकल मीडिया आउटलेट के अनुसार यह यातायात हादसा गुरुवार दोपहर Al Baha Airport Road पर हुआ है। इस बात की जानकारी दी गई है कि यह हादसा 6.33 pm local time पर हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस हादसे में 5 लोग जख्मी पाए गए थे। घायलों में एक व्यक्ति प्रवासी भी था जो की बुरी तरह से घायल हो गया था। अधिकारियों ने बताया है कि बुरी तरह से घायल प्रवासी की मृत्यु हो गई थी।
यह बताया गया है कि घायल चार नागरिकों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है और दो नागरिकों की हालत सामान्य है। इन्हें साउथ वेस्टर्न इलाके के Al-Aqiq General Hospital में भेज दिया गया है।




