• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
सोमवार, फ़रवरी 23, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Saudi

सऊदी अरब में बाढ़ का अलर्ट जारी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई मुश्किलें

सऊदी अरब में बाढ़ का अलर्ट जारी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई मुश्किलें

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अगस्त 2, 2025
in Saudi
0
सऊदी अरब में बाढ़ का अलर्ट जारी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई मुश्किलें

सऊदी अरब में बाढ़ का अलर्ट जारी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई मुश्किलें

0
SHARES
242
VIEWS

सऊदी अरब में बाढ़ का अलर्ट जारी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई मुश्किलें

Vandana Upadhyay · अगस्त 2, 2025

शुक्रवार को सऊदी अरब के दक्षिणी इलाकों में असमय होने वाली बारिश और तेज़ गरज-चमक वाले तूफानों ने कहर बरपाया। इन इलाकों में बेमौसम होने वाली बारिश और ओलावृष्टि ने बाढ़ की आशंका बढ़ा दी है। इससे अल-बाहा और अबहा जैसे कई क्षेत्र प्रभावित हुए।

अल-बाहा क्षेत्र में मध्यम से हल्की बारिश हुई, जो शहर और इसके बाहरी जिलों जैसे अल अक़ीक़, बलजुराशी, बानी हसन और अल-कुरा तक फैली रही। बारिश ने पार्कों और घाटियों को तर कर दिया और सूखे नालों और नदी तल को फिर से पानी से लबालब हो गए हैं।

अबहा, जो आमतौर पर ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है, वहां के निवासियों को ओलावृष्टि और तापमान में गिरावट (18 डिग्री सेल्सियस) से हैरानी हुई। यह गर्मियों के मौसम में सऊदी अरब में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान था। स्थानीय मीडिया ने कहा कि “अबहा ने मौसम की कहानी ही पलट दी”। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सड़कों पर बहते पानी और बर्फ से ढंके पहाड़ी रास्ते देखे गए।


सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने अल-बाहा और ताइफ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने तेज बारिश, तेज हवाएं, कम दृश्यता और खतरनाक बिजली गिरने की आशंका जताई है। संबंधित क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अचानक आई बाढ़ की भी चेतावनी दी गई है। ताइफ़ में ‘रेड अलर्ट’ (Red Alert) जारी किया गया है, यहां भारी गरज-चमक और खराब मौसम के चलते आपातकालीन सेवाओं को सतर्क रखा गया है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

यूएई और GCC निवासियों के लिए दूसरा घर बन रहा है आर्मेनिया, वीजा फ्री एंट्री ने बढ़ाया आर्मेनिया में पर्यटन

Next Post

भारत सहित 13 देशों को मिली राहत, सऊदी अरब ने फिर से शुरू किए टेम्पररी वर्क वीज़ा

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Saudi

Makkah Grand Mosque: सऊदी ने हरम में बढ़ाईं सुविधाएं, 90 हजार टन AC और 428 एस्केलेटर का इंतजाम

by Nura Basta
फ़रवरी 23, 2026
0

मक्का में ग्रैंड मस्जिद (Grand Mosque) का तीसरा सऊदी विस्तार अब श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मस्जिद के इतिहास में अब तक...

Read moreDetails

Oman News: बरका में अवैध पानी भरने वाले ठिकाने पर छापा, म्युनिसिपलिटी ने तुरंत बंद कराया काम

फ़रवरी 23, 2026

Saudi Arabia King Salman Order: सऊदी अरब में कैदियों की रिहाई शुरू, किंग सलमान का बड़ा आदेश जारी

फ़रवरी 23, 2026

सऊदी अरब में Ramadan पर गाड़ियों की बंपर सेल, जीरो डाउन पेमेंट और 50/50 ऑफर की धूम

फ़रवरी 23, 2026
Next Post
भारत सहित 13 देशों को मिली राहत, सऊदी अरब ने फिर से शुरू किए टेम्पररी वर्क वीज़ा

भारत सहित 13 देशों को मिली राहत, सऊदी अरब ने फिर से शुरू किए टेम्पररी वर्क वीज़ा

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906