Visa जॉब रैकेट पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, नौकरी के नाम पर ठगी लाखों रुपए, एजेंट चुनें सावधानी से
विदेश आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विदेश जाने के लिए यात्रियों को वीजा और पासपोर्ट बनाने की जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में उन लोगों की चांदी हो गई है जो फर्जी वीजा का व्यवसाय कर रहे हैं। Narayanguda Police के द्वारा इसी तरह के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो नकली वीजा का व्यापार चला रहे थे।

नकली वीजा व्यापार के मामले में दो लोगों को किया गया है गिरफ्तार
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि नकली वीजा व्यापार के मामले में एक 30 वर्षीय और दूसरे 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी लोगों को विदेश में अच्छी जॉब का वादा करते थे और बदले में भारी रकम लेकर वीजा प्रदान करते थे।
बाद में पता चलता था कि वीजा फ्रॉड है
बताया गया है कि भारी रकम लेने के बाद जब यह वीजा लोगों को प्रदान करते थे तो वीजा प्राप्त करने के बाद लोगों को पता चलता था वीजा नकली दिया है। ऐसा करके वालों को से लाखों रुपए लेते थे लेकिन उन्हें नौकरी प्रदान नहीं करते थे।





