UAE : 1 अप्रैल से यात्रियों के लिए लागू हो जायेगा नया दर, फ्यूल प्राइस कमेटी ने जारी किया अपडेट
फ्यूल प्राइस कमिटी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किया बदलाव
संयुक्त अरब अमीरात में Fuel Price Committee ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। कमिटी ने कहा है कि बदली कीमतें जल्द ही अप्रैल से लागू हो जाएंगी। हरेक महीने के आखिर में फ्यूल प्राइस कमिटी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय रेट में बदलाव किया जाता है। लगातार दूसरे महीने में पेट्रोल प्राइस की कीमतों में बदलाव किया गया है।
मार्च के जान में Super 98 की कीमतों की बात करें तो Dh3.03, Special 95 की कीमत की बात करें तो Dh2.92 और E-Plus 91 की कीमत की बात करें तो Dh2.85 प्रति लीटर तय किया गया था। मार्च में विश्व स्तर पर भी पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

हर महीने किया जाता है अपडेट
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि फ्यूल प्राइस में हर महीने बदलाव किया जाता है। यात्रियों के लिए जरूरी है कि वह कीमतों से अपडेट हों ताकि किराए में बढ़ोतरी या कमी होने पर जानकारी मिल सके।





