• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

गैस सिलिंडर का नया MRP जारी. नये साल के पहले दिन लोगो को लगा महंगाई का झटका

Lov Singh by Lov Singh
जनवरी 1, 2023
in India
0
0
SHARES
6
VIEWS

गैस सिलिंडर का नया MRP जारी. नये साल के पहले दिन लोगो को लगा महंगाई का झटका

Lov Singh · जनवरी 1, 2023

नए साल (New Year 2023) के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को LPG उपाभोक्ताओं को झटका लगा है। आज घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के रेट अपडेट हो गए हैं।

नए साल में एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना तक महंगा हो गया है। बता दें पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ।

आज यानी 1 जनवरी 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में यह LPG सिलेंडर 1769 रुपये तो कोलकाता में 1870 रुपये में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत होगी 1721 तो चेन्नई में 1917 रुपये।


बता दें 6 जुलाई 2022 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किया गया था। वह भी उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए। पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 153.5 रुपये महंगा हुआ।

इन शहरों में आज इस रेट पर मिल रहे घरेलू एलपीजी सिलेंडर

  • लेह 1249
  • आईजोल 1210
  • श्रीनगर 1169
  • पटना 1151
  • कन्या कुमारी 1137
  • अंडमान 1129
  • रांची 1110.5
  • शिमला 1097.5
  • डिब्रूगढ़ 1095
  • लखनऊ 1090.5
  • उदयपुर 1084.5
  • इंदौर 1081
  • कोलकाता 1079
  • देहरादून 1072
  • चेन्नई 1068.5
  • आगरा 1065.5
  • चंडीगढ़ 1062.5
  • विशाखापट्टनम 1061
  • अहमदाबाद 1060
  • भोपाल 1058.5
  • जयपुर 1056.5
  • बेंगलुरू 1055.5
  • दिल्ली 1053
  • मुंबई 1052.5

स्रोत: IOC

साल 2022 में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव

  • 6 अक्टूबर 2021 899.50 15 रुपये बढ़ा
  • 22 मार्च 2022 949.50 50 रुपये बढ़ा
  • 7 मई 2022 999.50 50 रुपये बढ़ा
  • 19 मई 2022 1003 3.50 रुपये बढ़ा
  • 6 जुलाई 2022 1053 50 रुपये बढ़ा

साल 2022 में कितनी बार बदले 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम (दिल्ली में रेट)

  • 1 नवंबर 2022 1744 115.50 रुपये सस्ता
  • 1 अक्टूबर 2022 1859.50 25.50 रुपये सस्ता
  • 1 सितंबर 2022 1885.00 91.50 रुपये सस्ता
  • 1 अगस्त 2022 1976.50 36 रुपये सस्ता
  • 6 जुलाई 2022 2012.50 8.50 रुपये सस्ता
  • 1 जुलाई 2022 2021.00 207 रुपये सस्ता
  • 1 जून 2022 2219.00 135 रुपये सस्ता
  • 19 मई 2022 2354.00 8 रुपये महंगा
  • 7 मई 2022 2346.00 8.50 रुपये सस्ता
  • 1 मई 2022 2355.50 102.50 रुपये महंगा
  • 1 अप्रैल 2022 2253.00 250 रुपये महंगा
  • 22 मार्च 2022 2003.50 9.50 रुपये सस्ता
  • 1 मार्च 2022 2012.00 105 रुपये महंगा
  • 1 फरवरी 2022 1907.00 91.50 रुपये सस्ता
  • 1 जनवरी 2022 1998.50 102.50 रुपये सस्ता
  • 1 दिसंबर 2021 2101.00 100.50 रुपये महंगा
  • 1 नवंबर 2021 2000.50 266.50 रुपये महंगा
  • 6 अक्टूबर 2021 1734.00 करीब 2 रुपये सस्ता

स्रोत: IOC

घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा

साल 2022 में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा हुआ। वहीं, ठीक इसके उलटा 19 किलो वाला सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हो गया। इस दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा। नीले रंग वाला एलपीजी सिलेंडर के भाव एक नवंबर 2022 को बदला था और दिल्ली में यह 1860 रुपये से 1744 रुपये पर आ गया। अब इस साल पहली बार 25 रुपये बढकर 1769 रुपये पर पहुंचा है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

बैंक ने 100 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, 7.10% नए साल से शुरू

Next Post

नये साल का पहला भूकंप आया. दिल्ली – NCR को ज़बरदस्त झटका लगा. पार्टी रोकना पड़ा लोगो को

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

UAE

UAE Weather Alert: दुबई और अबू धाबी में छाएगा घना कोहरा, तापमान गिरकर पहुंचेगा 11 डिग्री पर

by Nura Basta
फ़रवरी 2, 2026
0

National Center of Meteorology (NCM) ने यूएई में मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मंगलवार, 3 फरवरी को दुबई और अबू धाबी समेत कई इलाकों...

Read moreDetails

Baggage Rules 2026: विदेश से लौटने वालों के लिए खुशखबरी, अब इतना सोना ला सकेंगे बिना कस्टम ड्यूटी

फ़रवरी 2, 2026

Pakistan Army का बड़ा एक्शन, 22 और आतंकी ढेर, अब तक 177 का हुआ खात्मा

फ़रवरी 2, 2026

Israel ने Lebanon में फिर किया हमला, 4 लोग घायल, सेना ने गांवों को खाली करने का दिया आदेश

फ़रवरी 2, 2026
Next Post

नये साल का पहला भूकंप आया. दिल्ली - NCR को ज़बरदस्त झटका लगा. पार्टी रोकना पड़ा लोगो को

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906