पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

मंगलवार को सुबह 11:35 बजे पटना एयरपोर्ट पर भयानक हादसा होने से बच गया। सारे यात्रियों की जान अटक गई लेकिन ऊपरवाले की रहम से सब सुरक्षित हैं। दरअसल GoAir flight (जी8-274) बेंगलुरु से 142 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स के साथ पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी।

सभी यात्री डरकर हड़बड़ा गए

बताते चलें कि लैंडिंग के दौरान विमान एक पक्षी से टकरा गया। इससे विमान के पंखों में थोड़ी खराबी आई है। इसी के साथ विमान हिलने लगा और लोगों की सांस अटक गई। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या होगा। सभी यात्री डरकर हड़बड़ा गए लेकिन पायलट की समझदारी के कारण लोगों की जान बचा ली गई है।

कुहासा और एयरपोर्ट के आसपास बूचड़खाने के कारण स्थिति बिगड़ी 

बताते चलें कि आजकल ठंड बढ़ने के कारण कुहासा अपने चरम सीमा पर रह रहा है। कम विजिबलिटी के कारण उड़ानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एयरपोर्ट के आसपास बूचड़खाने के कारण बर्ड हिट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। प्रशासन को इसे लेकर सख्त कदम उठाने चाहिए।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.