• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

अब आधार कार्ड में पता बदलना हुआ आसान. मात्र 50 रुपये के शुल्क में घर से लॉगिन कर होगा बदलाव

Lov Singh by Lov Singh
जनवरी 3, 2023
in India
0
0
SHARES
16
VIEWS

अब आधार कार्ड में पता बदलना हुआ आसान. मात्र 50 रुपये के शुल्क में घर से लॉगिन कर होगा बदलाव

Lov Singh · जनवरी 3, 2023

अगर आपको भी आधार कार्ड में अपना पता बदलवाना है तो अब यूआईडीएआई (UIDAI) इसके लिए नया नियम लाया है। इससे अब आप बड़ी ही आसानी के साथ अपने आधार कार्ड में पता बदलवा सकते हैं।

 

अब तक आधार में एड्रेस बदलने के लिए आपको एप्लीकेशन के साथ कई डॉक्यूमेंट्स देने होते थे। इनमें राशन कार्ड, शादी का सार्टिफिकेट, वोटर आईडी कार्ड पासपोर्ट (Passport) आदि देना पड़ता था। हालांकि, अब आधार में पता बदलवाने के लिए आपको इन सब डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए सिर्फ परिवार के मुखिया का एड्रेस प्रूफ लगेगा और आप आसानी से पता बदल सकेंगे।


 

 

परिवार के मुखिया की सहमति से बदलें आधार का पता :

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार में एड्रेस बदलवाने के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत अगर आपके पास एड्रेस अपडेट करवाने के लिए कोई दस्तावेज या डॉक्यूमेंट नहीं है तो आप अपने परिवार के मुखिया (Head of Family) की मदद से अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं।

 

इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बदलवाएं एड्रेस :

  1. स्टेप 1 – सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in में लॉगिन करें और अपडेट आधार पर क्लिक करें।
  2. स्टेप 2 – इसके बाद निवासी को परिवार के मुखिया (HOF) के आधार नंबर को दर्ज करना होगा।
  3. स्टेप 3 – HOF के साथ अपने रिलेशन को सत्यापित करने के लिए संबंधित डॉक्यूमेंट अटैच करना होगा।
  4. स्टेप 4 – इसके बाद 50 रुपए की फीस ऑनलाइन जमा करनी पड़ेगी।
  5. स्टेप 5 – फीस जमा करने के बाद परिवार के मुखिया के पास एक मैसेज आएगा, जिसमें एड्रेस अपडेट करने की रिक्वेस्ट होगी।
  6. स्टेप 6 – परिवार के मुखिया द्वारा सहमति मिलने के बाद आधार में एड्रेस अपडेट की प्रॉसेस शुरू हो जाएगी और यह 30 दिनों में बदल जाएगा।

अगर मुखिया चाहे तो 30 दिन के अंदर इसे एक्सेप्ट या रिजेक्ट भी कर सकता है। बता दें कि अगर परिवार का मुखिया इसे रिजेक्ट कर देता है तो 50 रुपए फीस वापस आपके खाते में आ जाएगी।

 

क्या होगा फायदा?

परिवार के मुखिया के एड्रेस प्रूफ की मदद से ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा काफी फायदेमंद है। जिन लोगों के पास आधार कार्ड का पता अपडेट कराने के लिए स्वयं के नाम पर कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, उनके लिए यह सुविधा काफी लाभदायक रहेगी। इसके अलावा अलग-अलग शहरों में नौकरी करने वालों के लिए इस सुविधा से आधार में एड्रेस अपडेट करवाना आसान हो जाएगा। UIDAI के मुताबिक, परिवार का मुखिया आधार में एड्रेस अपडेट करने के अनुरोध को 30 दिनों के अंदर स्वीकार या फिर कैंसिल कर सकता है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

हवा में अटकी 142 यात्रियों की सांसे, GoAir flight जा टकराया पक्षी से, Patna Airport पर बाल बाल बचें

Next Post

रेलवे ने लाया 3AC-E, अब स्लीपर वाले जाएंगे AC डब्बे में, IRCTC पर बुकिंग हुआ चालू

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

UAE

UAE Weather Alert: दुबई और अबू धाबी में छाएगा घना कोहरा, तापमान गिरकर पहुंचेगा 11 डिग्री पर

by Nura Basta
फ़रवरी 2, 2026
0

National Center of Meteorology (NCM) ने यूएई में मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मंगलवार, 3 फरवरी को दुबई और अबू धाबी समेत कई इलाकों...

Read moreDetails

Baggage Rules 2026: विदेश से लौटने वालों के लिए खुशखबरी, अब इतना सोना ला सकेंगे बिना कस्टम ड्यूटी

फ़रवरी 2, 2026

Pakistan Army का बड़ा एक्शन, 22 और आतंकी ढेर, अब तक 177 का हुआ खात्मा

फ़रवरी 2, 2026

Israel ने Lebanon में फिर किया हमला, 4 लोग घायल, सेना ने गांवों को खाली करने का दिया आदेश

फ़रवरी 2, 2026
Next Post

रेलवे ने लाया 3AC-E, अब स्लीपर वाले जाएंगे AC डब्बे में, IRCTC पर बुकिंग हुआ चालू

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906