IGI Airport पर करोड़ों का सोना बरामद, 5 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Satyam Kumari24 June 20231 min read1 viewsIndia

आईजीआई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी की कोशिश

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बड़े शातिर तरीके से सोने की तस्करी की कोशिश की थी लेकिन एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम अधिकारियों ने आरोपियों को पकड़ लिया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

5 किलो सोना बरामद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के पास 5 किलो सोना बरामद किया गया है। मार्केट में बरामद किए गए सोने की कीमत Rs. 2.65 Cr है।

सोना तस्करी के मामले के इस अलग अलग 5 मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पहले भी हो चुके हैं तस्करी के केस

यह पहला मामला नहीं है जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोना तस्करी की कोशिश की गई है। इससे पहले भी कई बार सोना तस्करी की कोशिश हो चुकी है। एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम अधिकारी नई तकनीक से लैस होते हैं और आरोपियों को तुरंत पकड़ लेते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment