IGI Airport पर करोड़ों का सोना बरामद, दुबई से आए दो यात्रियों को उतरते ही किया गया गिरफ्तार
सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
सोने की तस्करी के मामले में दो उज्बेकिस्तान के नागरिकों की गिरफ्तारी की गई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इन दोनों की गिरफ्तारी की गई है और अधिकारियों ने बताया है कि उनके पास से करोड़ों रुपए का सोना बनाना किया गया है।

दुबई से आए थे आरोपी
अधिकारियों ने बताया है कि दोनों आरोपी दुबई से आए थे और उनके पास 5000 grams सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत 3.16 करोड़ रुपए हैं। Customs Act, 1962 के तहत दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया है कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
https://x.com/AirportGenCus/status/1787450302611800289?t=m8zAvTHDmEzNgMT6LhGGbQ&s=08
नई तकनीक से लैस रहते हैं अधिकारी
एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी नई तकनीक से लैस रहते हैं और तस्करी की कोशिश करने वाले आरोपियों के तुरंत गिरफ्तारी कर ली जाती है। पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। आरोपी बड़े ही शातिर तरीके से सोने की तस्करी की कोशिश करते हैं।





