Bike Lovers के लिए खुशखबरी रॉयल एनफ़ील्ड की बाइक्स होंगी सस्ती, 22 सितंबर से लागू होगी नई कीमत
Vandana Upadhyay ·
रॉयल एनफ़ील्ड ने घोषणा की है कि वह अपने ग्राहकों को जीएसटी (GST) दर में कटौती का पूरा लाभ देगा। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा।
जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किए गए सुधारों के अनुसार अब 350 सीसी तक के इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इसके चलते रॉयल एनफ़ील्ड की क्लासिक 350, हंटर 350, बुलेट 350 और मीटिऑर 350 जैसी लोकप्रिय बाइक्स पर कीमत में लगभग 22,000 रुपये तक की कमी होगी।
वहीं 350 सीसी से अधिक इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर अब 40% टैक्स लगेगा, जिससे हिमालयन 450, गुरिल्ला 450 और 650 सीसी प्लेटफ़ॉर्म पर बनी बाइक्स की कीमतें बढ़ेंगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ बी. गोविंदराजन ने कहा कि सरकार का यह कदम न केवल 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलों को और सुलभ बनाएगा बल्कि नए खरीदारों को भी आकर्षित करेगा। रॉयल एनफ़ील्ड ने कहा कि वह सीधे उपभोक्ताओं तक जीएसटी कटौती का लाभ पहुँचाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग ब्रांड से जुड़ सकें।
4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.
UAE में रमजान 2026 की शुरुआत 18 फरवरी, बुधवार से हो चुकी है। इस पवित्र महीने की शुरुआत पर UAE President HH Sheikh Mohamed bin Zayed Al...
Read moreDetailsGulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.
GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906
© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906