• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
सोमवार, मार्च 2, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Finance

सरकार दे रही हैं पूरा 8 प्रतिशत से ज़्यादा का ब्याज. सरकारी स्कीम जानने वाले बिना शेयर बाज़ार में पैसा डुबाये छाप रहे लाखों.

Lov Singh by Lov Singh
जून 16, 2024
in Finance
0
0
SHARES
21
VIEWS

सरकार दे रही हैं पूरा 8 प्रतिशत से ज़्यादा का ब्याज. सरकारी स्कीम जानने वाले बिना शेयर बाज़ार में पैसा डुबाये छाप रहे लाखों.

Lov Singh · जून 16, 2024

सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024) के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। वित्त मंत्रालय ने 8 मार्च 2024 को एक सर्कुलर जारी करके यह जानकारी दी है। इसका मतलब है कि सुकन्या समृद्धि, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) समेत अन्य छोटी बचत योजनाओं पर पहले की तरह ही ब्याज मिलता रहेगा।

विभिन्न बचत योजनाओं की ब्याज दरें

1. रिकरिंग डिपॉजिट (RD)
रिकरिंग डिपॉजिट योजना में 6.7% सालाना ब्याज मिलता है। आप कम से कम 100 रुपये जमा कर सकते हैं, जो छोटे निवेशकों के लिए एक शानदार विकल्प है।

2. टाइम डिपॉजिट (TD)
टाइम डिपॉजिट में एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल के लिए ब्याज दरें निम्नलिखित हैं:


  • एक साल: 6.9%
  • दो साल: 7.0%
  • तीन साल: 7.1%
  • पांच साल: 7.5% (इस पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है)

3. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
PPF में 7.1% सालाना ब्याज मिलता है। इसमें आप हर साल 500 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं और इनकम टैक्स में भी छूट पा सकते हैं।

4. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में 8.2% सालाना ब्याज मिलता है। इसमें आप 1,000 रुपये से 30 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। अगर ब्याज 50,000 रुपये से ज्यादा हुआ तो उस पर टैक्स देना होगा।

5. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)
POMIS में 7.4% सालाना ब्याज मिलता है। आप 1,000 रुपये से खाता खोल सकते हैं। व्यक्तिगत खाता धारक 9 लाख रुपये और संयुक्त खाता धारक 15 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।

6. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)
NSC में 7.7% सालाना ब्याज मिलता है। यह पांच साल के लिए होता है और इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये जमा करना होता है। इसमें कोई ऊपरी सीमा नहीं है और इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है।

7. किसान विकास पत्र (KVP)
KVP में 7.5% सालाना ब्याज मिलता है और आपका पैसा लगभग 9 साल 7 महीने में दोगुना हो जाता है।

8. महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र में 7.5% सालाना ब्याज मिलता है। यह योजना महिलाओं और बच्चियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करती है।

9. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
SSY में 8.2% सालाना ब्याज मिलता है। यह योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए है। बेटी के 10 साल का होने से पहले यह खाता खोला जा सकता है। आप इसमें 250 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक हर साल जमा कर सकते हैं।

ShareTweetSendShare
Previous Post

TCL 139 cm Smart TV पर शानदार ऑफर, डायरेक्ट 54% की छूट पर आधी कीमत में लाएं घर

Next Post

भारत में Eid ul-Adha के मौके पर सरकारी और प्राइवेट बैंक रहेंगे बंद, ऑनलाईन सेवाएं रहेंगी जारी

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

World

Iran Leadership Crisis: ईरान के नए अंतरिम नेता अयातुल्ला अराफी की मौत की खबर वायरल, जानिए क्या है हकीकत

by Praggya Singh sabal
मार्च 2, 2026
0

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद देश में नेतृत्व को लेकर बड़ी हलचल मची हुई है। सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में...

Read moreDetails

Kuwait Government New Rule: कुवैत ने खाने-पीने के सामान के Export पर लगाई रोक, जानिए क्या है नया आदेश

मार्च 2, 2026

West Asia में जंग के बीच IAEA की बड़ी चेतावनी, कहा – फैल सकता है रेडिएशन, तेल की कीमतें 9% बढ़ी

मार्च 2, 2026

Oman Weather Alert: ओमान में मौसम विभाग ने दी चेतावनी, 3 मार्च से बारिश और तेज हवा करेगी परेशान

मार्च 2, 2026
Next Post

भारत में Eid ul-Adha के मौके पर सरकारी और प्राइवेट बैंक रहेंगे बंद, ऑनलाईन सेवाएं रहेंगी जारी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906