भारत सरकार का सड़क परिवहन मंत्रालय 15 अगस्त 2025 से एक नया FASTag वार्षिक पास (Annual Pass) शुरू कर रहा है। इस पास से टोल पर आपको 70 प्रतिशत तक की बचत होगी।

क्या है FASTag वार्षिक पास (Annual Pass) ?

 FASTag वार्षिक पास (Annual Pass) आपको मात्र ₹3,000 में मिलेगा। इससे आप 1 साल तक या 200 ट्रिप तक (जो पहले पूरा हो) बिना किसी टोल चार्ज के नेशनल हाईवे (NH) और एक्सप्रेसवे (NE) पर सफर कर सकते हैं। हर ट्रिप में टोल देने की ज़रूरत नहीं होगी।

कैसे एक्टिवेट करें?

  • सिर्फ Rajmargyatra मोबाइल ऐप या NHAI वेबसाइट से ही एक्टिवेट होगा।

  • गाड़ी और FASTag की जानकारी चेक होने के बाद ₹3,000 जमा करने पर 2 घंटे के अंदर पास एक्टिव हो जाएगा।

कहां-कहां मान्य होगा?

  • सिर्फ नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर मान्य होगा।

  • राज्य हाइवे या पार्किंग में यह पास नहीं चलेगा, वहां पर सामान्य FASTag जैसा चार्ज कटेगा।

 कितने समय तक रहेगा वैध?

  • 1 साल या 200 ट्रिप – जो पहले पूरा हो जाए।

  • उसके बाद फिर से नया पास एक्टिवेट करना पड़ेगा।

 किन गाड़ियों के लिए नहीं है?

  • यह पास सिर्फ प्राइवेट कार/जीप/वैन के लिए है।

  • कमर्शियल गाड़ियों में इस्तेमाल करने पर तुरंत डिएक्टिवेट हो जाएगा।

 एक ट्रिप का मतलब क्या है?

  • अगर आप किसी टोल से एक बार निकलते हैं, तो वो 1 ट्रिप मानी जाएगी।

  • आने-जाने (to & fro) को 2 ट्रिप गिना जाएगा।

अगर आप रोजाना ऑफिस, स्कूल या बिज़नेस के लिए हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह पास आपकी जेब के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।