• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
मंगलवार, मार्च 31, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Finance

जीएसटी काउंसिल: जानिए 22 सितंबर क्या होगा सस्ता और क्या होने वाला है महंगा

जीएसटी काउंसिल: जानिए 22 सितंबर क्या होगा सस्ता और क्या होने वाला है महंगा

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
सितम्बर 7, 2025
in Finance, India
0
जीएसटी काउंसिल: जानिए 22 सितंबर क्या होगा सस्ता और क्या होने वाला है महंगा

जीएसटी काउंसिल: जानिए 22 सितंबर क्या होगा सस्ता और क्या होने वाला है महंगा

0
SHARES
35
VIEWS

जीएसटी काउंसिल: जानिए 22 सितंबर क्या होगा सस्ता और क्या होने वाला है महंगा

Vandana Upadhyay · सितम्बर 7, 2025

जीएसटी काउंसिल ने भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलावों को मंजूरी दी है। इसके बाद 22 सितंबर से रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले कई सामान सस्ते हो जाएंगे।

नए ढांचे में अब दो मुख्य टैक्स स्लैब होंगे – 5% और 18%, जबकि पान मसाला, गुटखा और सिगरेट जैसे sin goods पर 40% टैक्स लगेगा। आम आदमी के लिए इसका मतलब है कि रोज़ाना इस्तेमाल की चीज़ें सस्ती होंगी और लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

खाने-पीने और रोज़मर्रा की चीज़ें

  • दूध: UHT मिल्क अब टैक्स-फ्री होगा (पहले 5%), वहीं कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, घी, पनीर और चीज़ पर टैक्स घटकर 5% या कुछ मामलों में शून्य हो गया है।


  • अनाज और स्नैक्स: माल्ट, पास्ता, कॉर्नफ्लेक्स, बिस्किट, चॉकलेट व कोको प्रोडक्ट्स का टैक्स 12–18% से घटकर 5% होगा।

  • मेवे: बादाम, पिस्ता, काजू, हेज़लनट्स और खजूर पर टैक्स 12% से घटकर 5% हो गया।

  • चीनी और मिठाइयां: रिफाइंड शुगर, सिरप और टॉफ़ी, कैंडी जैसी मिठाइयां भी अब 5% स्लैब में आ गई हैं।

  • अन्य पैकेज्ड फूड: तेल, घी, सॉसेज, मांस, मछली और माल्ट-आधारित फूड प्रोडक्ट्स पर भी सिर्फ 5% टैक्स लगेगा।

  • नमकीन, भुजिया, मिक्सचर और चबेना 18% से घटकर 5% पर आएंगे।

  • पैक्ड मिनरल वॉटर और बिना शक्कर वाले एरेटेड वॉटर भी 18% से घटकर 5% हो जाएंगे।

कृषि और उर्वरक

  • उर्वरक पर टैक्स 12–18% से घटकर 5% होगा।

  • बीज और अन्य कृषि उत्पादों पर भी टैक्स 12% से घटकर 5% कर दिया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र

  • जीवन रक्षक दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और कुछ स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों का टैक्स 12–18% से घटकर 5% या शून्य हो गया।

  • जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा (पहले 12%)।

  • थर्मामीटर और ग्लूकोमीटर जैसी मेडिकल डिवाइस अब 5% स्लैब में होंगी।

उपभोक्ता सामान

  • सस्ते इलेक्ट्रिकल उपकरणों पर जीएसटी 28% से घटकर 18% हो गया।

  • जूते-चप्पल और कपड़ों पर टैक्स 12% से घटकर 5% हो गया।

महंगे और निषिद्ध सामान
  • पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, जर्दा और बीड़ी जैसे उत्पादों पर पहले की तरह ही ऊंचा टैक्स और सेस लागू रहेगा। इनकी वैल्यूएशन अब ट्रांजैक्शन वैल्यू के बजाय रिटेल सेल प्राइस (RSP) से होगी।

  • शक्कर या फ्लेवर वाले ड्रिंक्स और एरेटेड वॉटर पर टैक्स 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।

  • सिगरेट, प्रीमियम शराब और लग्ज़री कारों जैसी sin व लक्ज़री गुड्स पर टैक्स राहत नहीं मिलेगी।

  • आयातित बख़्तरबंद लग्ज़री कारें सिर्फ़ खास मामलों (जैसे राष्ट्रपति सचिवालय) में टैक्स से छूट पायेंगी।

ShareTweetSendShare
Previous Post

2,500 करोड़ रुपये के दिल्ली ड्रग रैकेट के मास्टरमाइंड के खिलाफ दुबई में सिल्वर नोटिस जारी

Next Post

झंझारपुर स्टेशन से सहरसा- अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू, कोसी-मिथिलांचल को सीधी कनेक्टिविटी

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Bahrain

Bahrain में आतंकी साजिश नाकाम होने पर UAE का बड़ा बयान, सुरक्षा को लेकर दिया पूरा समर्थन

by Praggya Singh sabal
मार्च 31, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बहरीन में एक आतंकी साजिश को नाकाम किए जाने की कड़ी निंदा की है और बहरीन सरकार के प्रति अपनी एकजुटता जताई...

Read moreDetails

Sharjah में Thuraya Telecom की बिल्डिंग पर ड्रोन हमला, सुरक्षा और नए नियमों को लेकर आई बड़ी खबर

मार्च 31, 2026

Saudi Arabia Weather Alert: दम्माम और खबर समेत इन शहरों में रेड अलर्ट, भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

मार्च 31, 2026

UAE डिफेंस ने ईरान से आए 11 मिसाइल और 27 ड्रोन को हवा में मार गिराया, शारजाह में संचार कंपनी बनी निशाना

मार्च 31, 2026
Next Post

झंझारपुर स्टेशन से सहरसा- अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू, कोसी-मिथिलांचल को सीधी कनेक्टिविटी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906