अगर आपकी कंपनी दुबई या अबू धाबी में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक काम करवा रही है तो आपको नाइट वर्क परमिट लेना जरुरी है। जैसे स्टोर में इन्वेंट्री चेक करना, बिलबोर्ड लगाना, रख-रखाव, बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम, या शूटिंग आदि करवा रहे हैं तो आपको नाइट वर्क परमिट लेना बहुत जरूरी है।
परमिट लेना क्यों जरूरी है?
कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए UAE सरकार ने ये नियम बनाया है। इससे यह तय होता है कि रात के समय काम कानूनी तरीके से हो रहा है।
दुबई में नाइट वर्क परमिट कैसे लें?
-
मान्य अवधि: परमिट अधिकतम 14 दिन तक वैध रहता है।
-
समय: आवेदन करने के एक दिन के अंदर परमिट मिल जाता है।
-
कैसे करें आवेदन:
-
Dubai Police की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आवेदन करें।
-
एक ही फॉर्म में कई कंपनियों और कर्मचारियों का डेटा जोड़ सकते हैं।
-
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
-
स्टोर या मॉल का परमिट
-
एमिरेट्स आईडी, ईमेल, कंपनी का नाम, दुकान का नाम, वर्क कैटेगरी
-
तारीख और समय का चयन
-
हर कर्मचारी के लिए अलग से आवेदन
किन कामों के लिए परमिट दिया जाता है?
-
इन्वेंट्री मैनेजमेंट
-
रखरखाव
-
शूटिंग या बिलबोर्ड लगाना
-
व्यापार (बिक्री) के लिए नहीं दिया जाता
शुल्क
-
सर्विस फीस: AED 100
-
नॉलेज फीस: AED 10
-
इनोवेशन फीस: AED 10
-
पेमेंट: कार्ड, नकद या Apple Pay से
आवेदन कहां करें?
-
Dubai Police App (iOS और Android)
-
Dubai Police Website
-
स्मार्ट पुलिस स्टेशन या नज़दीकी पुलिस स्टेशन
अबू धाबी में परमिट कैसे लें?
-
फीस: कोई शुल्क नहीं
-
समय: परमिट 4 घंटे में मिल जाता है
-
किन कामों के लिए: जैसे ऊपर बताया गया, रात के जरूरी कामों के लिए
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
-
कर्मचारियों का वैध वीजा और आईडी कार्ड
-
साइन करने वाले व्यक्ति की अनुमति
-
बैंक, सोने की दुकान या एक्सचेंज के लिए Central Bank की NOC और अलार्म नंबर
-
कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट (6 महीने से कम हो तो कॉपी लगाएं)
-
काम का स्टार्ट और एंड टाइम
-
कर्मचारियों की लिस्ट अरबी में
-
कमर्शियल लाइसेंस और स्टोर की अनुमति
कैसे करें आवेदन
-
UAE PASS से लॉगिन करें या सेवा केंद्र जाएं
-
फॉर्म और डॉक्युमेंट जमा करें
-
4 घंटे में परमिट मिल जाएगा




