ICICI Bank के फिक्स डिपॉजिट पर 7.75% तक का interest rate, 29 जून 2024 से लागू
ICICI Bank fix deposit revised
ICICI Bank के द्वारा fixed deposit (FD) interest rates पर बदलाव किया गया है और यह बदलाव 29 जून 2024 से लागू हो जाएगा। Bank की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार फिक्स डिपॉजिट पर यह ब्याज दर 3 करोड़ से कम रकम पर लागू होगा। सीनियर सिटीजन को बैंक के द्वारा अधिकतम 7.75% का ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है।

कितना मिल रहा है ब्याज दर?
बताते चलें कि ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 29 दिन तक के फिक्स डिपॉजिट पर 3% ब्याज दर, 30 दिन से लेकर 45 दिन तक के फिक्स डिपॉजिट पर 3.5% ब्याज दर, 46 दिन से लेकर 60 दिन तक के फिक्स डिपॉजिट पर 4.25% ब्याज दर, 61 दिन से लेकर 90 दिन तक के फिक्स डिपॉजिट पर 4.5% ब्याज दर, 91 दिन से लेकर 184 दिन तक के फिक्स डिपॉजिट पर 4.75% ब्याज दर, 185 दिन से लेकर 270 दिन तक के फिक्स डिपॉजिट पर 5.75% ब्याज दर, 271 दिन से लेकर 1 साल से कम समय के लिए फिक्स डिपॉजिट पर 6% ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है।
15 महीने से दो साल के बीच मैच्योर होने वाली FD पर आपको 7.2% की ब्याज दर मिलेगी। दो साल एक दिन से पांच साल के बीच मैच्योर होने वाली FD पर आपको 7% की ब्याज दर मिलेगी। पांच साल एक दिन से दस साल के बीच मैच्योर होने वाली FD पर ग्राहकों को 6.9% की ब्याज दर मिलेगी।



