• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, मार्च 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

खौफनाक! सऊदी में एक हैदराबादी महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी सुसाइड का किया प्रयास

खौफनाक! सऊदी में एक हैदराबादी महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी सुसाइड का किया प्रयास

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अगस्त 28, 2025
in India, Saudi
0
सऊदी में एक हैदराबादी महिला ने अपने  तीन मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी सुसाइड का किया प्रयास

सऊदी में एक हैदराबादी महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी सुसाइड का किया प्रयास

0
SHARES
37
VIEWS

खौफनाक! सऊदी में एक हैदराबादी महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी सुसाइड का किया प्रयास

Vandana Upadhyay · अगस्त 28, 2025

हैदराबाद की एक 33 वर्षीय महिला ने मंगलवार, 26 अगस्त की शाम को सऊदी अरब के अल खोबर स्थित अपने घर में कथित तौर पर अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी। बच्चों की हत्या के बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार समिति के सदस्य और जाने-माने समाजसेवी, नास शौकत अली ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि महिला की पहचान टोलीचौकी के एमडी लाइंस की रहने वाली सैयदा हुमेरा अमरीन के रूप में हुई है। उस पर अपने छह साल के जुड़वां बेटों, मोहम्मद सादिक अहमद और मोहम्मद आदिल अहमद, और अपने सबसे छोटे बच्चे, तीन साल के मोहम्मद यूसुफ अहमद को पानी से भरे बाथटब में डुबा कर मारने का शक है। हत्या के बाद महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन फिसलकर बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है।

यह घटना तब सामने आई जब उसका पति, मोहम्मद शाहनवाज अपने घर लौटा। वो बार-बार पत्नी को कॉल कर रहा था लेकिन जब फोन का कोई जवाब नहीं मिला तो वो आनन-फानन में घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद वहां का नजारा देखकर शाहनवाज के होश उड़ गए। शाहनवाज़ आठ महीने पहले अपने परिवार को विजिटर वीज़ा पर सऊदी अरब ले आया था।


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुरूआत जांच से संकेत मिलता है कि घरेलू तनाव और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं ने इस घटना में योगदान दिया हो सकता है। शाहनवाज़ ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि उसकी पत्नी मनोवैज्ञानिक परामर्श और उपचार ले रही थी।

इसके अतिरिक्त, रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि शाहनवाज अपने कामों  में बहुत ज्यादा बिजी रहता था ऐसे में वो अपने परिवार को बहुत कम समय दे पाता था।  शाहनवाज की पत्नी सैयदा हुमेरा अमरीने अकेलेपन और साथ की कमी के कारण शायद ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

सऊदी रेड क्रिसेंट ने बच्चों के शवों को एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित करने में सहायता की। शौकत अली के नेतृत्व में शवों को दफनाने की कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ रही है। अल खोबर पुलिस ने घटनाओं के सटीक क्रम का पता लगाने और हत्याओं के पीछे के मकसद की पुष्टि करने के लिए पूरी जांच शुरू कर दी है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

Asia Cup 2025: दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई लेवल पर

Next Post

बिहार वाले हो जायें अलर्ट राज्य पर मंडरा रहा है भारी खतरा, पाकिस्तान के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते घुसे बिहार में

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Finance

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच फ्रांस का बड़ा फैसला, युद्धपोत Charles de Gaulle को समुद्र में उतरने का दिया आदेश

by Aanya
मार्च 4, 2026
0

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने 3 मार्च 2026 को अपने सबसे शक्तिशाली विमान वाहक पोत Charles de Gaulle को पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात करने का आदेश...

Read moreDetails

Qatar Visa Rules: कतर में फंसे यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने सभी एंट्री वीज़ा की अवधि 1 महीने बढ़ाई

मार्च 4, 2026

UAE में तनाव के बीच कल से खुलेंगे शेयर बाजार, सरकार ने जारी किया सुरक्षा का नया डेटा

मार्च 4, 2026

UAE में ईरानी हमलों के बाद अलर्ट, प्रवासियों के लिए वीज़ा के नए नियम और सुरक्षा निर्देश जारी

मार्च 4, 2026
Next Post
बिहार वाले हो जायें अलर्ट राज्य पर मंडरा रहा है भारी खतरा, पाकिस्तान के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते घुसे बिहार में

बिहार वाले हो जायें अलर्ट राज्य पर मंडरा रहा है भारी खतरा, पाकिस्तान के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते घुसे बिहार में

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906