• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

बिहार वाले हो जायें अलर्ट राज्य पर मंडरा रहा है भारी खतरा, पाकिस्तान के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते घुसे बिहार में

बिहार वाले हो जायें अलर्ट राज्य पर मंडरा रहा है भारी खतरा, पाकिस्तान के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते घुसे बिहार में

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अगस्त 28, 2025
in India
0
बिहार वाले हो जायें अलर्ट राज्य पर मंडरा रहा है भारी खतरा, पाकिस्तान के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते घुसे बिहार में

बिहार वाले हो जायें अलर्ट राज्य पर मंडरा रहा है भारी खतरा, पाकिस्तान के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते घुसे बिहार में

0
SHARES
26
VIEWS

बिहार वाले हो जायें अलर्ट राज्य पर मंडरा रहा है भारी खतरा, पाकिस्तान के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते घुसे बिहार में

Vandana Upadhyay · अगस्त 28, 2025

बिहार पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने खुफिया इनपुट्स के आधार पर राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन संदिग्ध आतंकी नेपाल सीमा के रास्ते चुनावी राज्य बिहार में घुसे हैं।

खुलासा

सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों की पहचान हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) के रूप में हुई है। पुलिस मुख्यालय ने इनके नाम, तस्वीरें और पासपोर्ट डिटेल्स बिहार के सभी बॉर्डर जिलों को भेज दी हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।

आतंकियों की आवाजाही

खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये तीनों अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे और अगस्त के तीसरे सप्ताह में नेपाल सीमा पार कर बिहार में दाखिल हुए।


चुनाव से पहले सुरक्षा पर चिंता

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियाँ विशेष सतर्कता बरत रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि घुसपैठिए किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच सकते हैं। सभी जिलों की खुफिया इकाइयों को निगरानी बढ़ाने, फील्ड इनपुट्स इकट्ठा करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले भी घुसपैठ की घटनायें

यह कोई पहला मामला नहीं है। तीन महीने पहले, मई में, 20 दिनों के भीतर 18 संदिग्ध लोग बिहार सीमा से भारत में दाखिल हुए थे। इनमें से एक खालिस्तानी ऑपरेटिव को गिरफ्तार भी किया गया था।

नेपाल बॉर्डर की चुनौती

बिहार की 729 किलोमीटर लंबी खुली सीमा नेपाल से लगती है, जिससे यह राज्य घुसपैठ का हॉटस्पॉट बन गया है। सात जिले सीधे नेपाल सीमा से सटे हैं, जहाँ 24 घंटे निगरानी रखना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है। इसके अलावा, किशनगंज जिले से बांग्लादेश सीमा सिर्फ 20 किलोमीटर दूर है, जो खतरे को और बढ़ा देता है।

भारत सात देशों — चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार और अफगानिस्तान से स्थलीय सीमा साझा करता है, जबकि समुद्री सीमायें इसे श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया से जोड़ती हैं। इन सीमाओं की सुरक्षा के लिए अलग-अलग सुरक्षा बलों की तैनाती है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

खौफनाक! सऊदी में एक हैदराबादी महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी सुसाइड का किया प्रयास

Next Post

17 अक्टूबर तक LIC दे रहा है बड़ा मौका, बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा करवा सकते हैं चालू

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

World

बलूच विद्रोही महिलाओं ने पाक सैनिकों पर बोला बड़ा हमला, ISI हेडक्वार्टर को बनाया निशाना

by Nura Basta
फ़रवरी 3, 2026
0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 'ऑपरेशन हेरोफ फेज-2' के तहत सुरक्षा बलों पर अब तक का...

Read moreDetails

London से Bengaluru आ रही Air India फ्लाइट में बड़ी खराबी, इंजन स्विच में आई दिक्कत के बाद विमान Ground

फ़रवरी 3, 2026

Delhi Airport T-3 Update: अब T-3 से नहीं उड़ेंगी कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स, Pier-C हुआ इंटरनेशनल, जानिए नया रूट

फ़रवरी 3, 2026

भारत-पाक मैच न होने पर होगा 2200 करोड़ का नुकसान, Broadcaster JioStar को लगेगा बड़ा झटका

फ़रवरी 3, 2026
Next Post
LIC का बड़ा ऐलान 17 अक्टूबर तक दे रहा है मौका, बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा करवा सकते हैं चालू

17 अक्टूबर तक LIC दे रहा है बड़ा मौका, बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा करवा सकते हैं चालू

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906