अक्टूबर 2025 में जारी Henley Passport Index 2025 के अनुसार, Indian Passport की global ranking गिरकर 85वें स्थान पर पहुंच गई है। इस रैंकिंग के आधार पर भारतीय नागरिक अब 57 देशों में Visa-Free या Visa-on-Arrival की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पिछले साल यानी 2024 में भारत 80वें स्थान पर था और 62 देशों तक पहुंच उपलब्ध थी। यानी इस बार India की पासपोर्ट पावर में 5 पायदान की गिरावट दर्ज की गई है।
यह रैंकिंग दुनिया भर की वीज़ा नीतियों, कूटनीतिक संबंधों और बॉर्डर सिक्योरिटी नियमों पर आधारित होती है। Henley Index हर साल यह बताता है कि किस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे मजबूत है और कितने देशों में उसके नागरिक बिना वीज़ा यात्रा कर सकते हैं।
दुनिया के Top Passports 2025
2025 में सबसे मजबूत पासपोर्ट का खिताब Singapore को मिला है, जिसके नागरिक 193 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा कर सकते हैं। दूसरे स्थान पर South Korea (190) और तीसरे स्थान पर Japan (189) है।
अमेरिका की रैंकिंग भी इस साल चर्चा में रही क्योंकि वह इतिहास में पहली बार Top-10 से बाहर होकर 12वें स्थान पर पहुंच गया।
Visa-Free या Visa-on-Arrival वाले 57 देश
भारतीय पासपोर्ट पर मिलने वाली ये सुविधा ज्यादातर Asian, African, Gulf और Caribbean देशों में है। लोकप्रिय देशों में भूटान, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, मालदीव, कंबोडिया, केन्या, मॉरीशस, सेशेल्स, फिजी, क़तर और ओमान शामिल हैं।
पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत की स्थिति
भारत की तुलना में भूटान (92), श्रीलंका (98), बांग्लादेश (100), नेपाल (101) और पाकिस्तान (103) की रैंकिंग और भी कमजोर है। यानी South Asia में भारत अब भी अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति रखता है।
आगे का रास्ता
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आने वाले समय में भारत अधिक वीज़ा समझौते (bilateral visa agreements) करता है, तो Indian Passport की रैंकिंग फिर से सुधर सकती है।

Visa-Free Access (29 Countries)
-
Angola
-
Barbados
-
Bhutan
-
British Virgin Islands
-
Cook Islands
-
Dominica
-
Fiji
-
Grenada
-
Haiti
-
Iran
-
Jamaica
-
Kazakhstan
-
Kiribati
-
Macao (SAR China)
-
Malaysia
-
Maldives
-
Mauritius
-
Micronesia
-
Montserrat
-
Nepal
-
Philippines
-
Rwanda
-
Senegal
-
Seychelles
-
St. Kitts and Nevis
-
St. Vincent and the Grenadines
-
Trinidad and Tobago
-
Thailand
-
Vanuatu
Visa-On-Arrival Access (27 Countries)
-
Bolivia
-
Burundi
-
Cambodia
-
Cape Verde Islands
-
Comoro Islands
-
Djibouti
-
Ethiopia
-
Guinea-Bissau
-
Indonesia
-
Jordan
-
Laos
-
Madagascar
-
Marshall Islands
-
Mongolia
-
Mozambique
-
Myanmar
-
Niue
-
Palau Islands
-
Qatar
-
Samoa
-
Sierra Leone
-
Sri Lanka
-
St. Lucia
-
Tanzania
-
Timor-Leste
-
Tuvalu
-
Zimbabwe
Electronic Travel Authorization (1 Country)
-
Kenya (eTA access instead of visa-free).




