सऊदी अरब और भारत के बीच में यात्रा प्रतिबंध सऊदी अरब के तरफ से लगाए गए हैं और यह प्रतिबंध केवल कोरोनावायरस महामारी को लेकर 2020 के अंत तक लगाया गया है. प्रतिबंध में साफ कहा गया है कि 2020 के अंत तक भारत से सऊदी अरब के लिए सीधा फ्लाइट सेवा संचालन नहीं होगा.

 

इस निर्णय के उपरांत भारत में हजारों से लेकर लाखों की संख्या में भारतीय कामगार अपने घरों में फंसे हुए हैं और वह सऊदी अरब काम पर वापस नहीं जा पा रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए यह भारतीय कामगार लगातार भारत सरकार से इस मुद्दे पर बात करने के लिए गुहार लगा रहे हैं.

 

इसी बीच सऊदी अरब रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी प्रस्तुत किया है कि सऊदी अरब से यह प्रतिबंध हटवाने के लिए भारत सरकार अपनी टीम के साथ अब कोऑर्डिनेट कर रही है और जल्द ही इस पर सकारात्मक जवाब आएंगे और भारत से सऊदी अरब के लिए सीधी यात्राएं शुरू भी होंगी और लागू प्रतिबंध खत्म भी होंगे.

https://twitter.com/IndianEmbRiyadh/status/1328991854319300608?s=20

आपको बताते चलें कि अपनी नीतियों के वजह से भारत अपने विदेशी साथ हमेशा से ऊपर रखा है लेकिन फिर भी सऊदी अरब के साथ किसी भी प्रकार के बड़े पैमाने पर बातचीत या भारत सऊदी फ्लाइट सेवाओं को शुरू करने के लिए कोशिश है कई भारतीय और बड़े विश्लेषकों को अधूरी नजर आ रही हैं और शायद यह पहली दफा है जब विदेश मामले में एक बड़े धब्बे के बाद भी भारतीय इकाई मजबूती से इसे निपटने में अपनी दृढ़ता कम दिखा रही है.

GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment