शारजाह से करीब 22 लाख का सोना लेकर आया भारतीय, IGI Airport पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा
पूरी खबर एक नजर,
- एयरपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार
- अरब देश से ले आया था सोना

सोने का तस्कर गिरफ्तार
खाड़ी देशों से भारत में अक्सर सोने की तस्करी की कोशिश की जाती है लेकिन एयरपोर्ट पर मौजूद चौकस अधिकारियों की नजर से बचना मुश्किल है। IGI एयरपोर्ट पर एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है जिसके पास सोने का पेस्ट बरामद किया गया है। बताते चलें कि आरोपी Sharjah से 23 जून को भारत आया था। अधिकारियों की उस पर नजर पड़ते ही शक हुआ।
करीब 22 लाख कीमत
आरोपी ने अपने अंडरवियर में 488 गोल्ड पोस्ट छुपा रखा था जिसे अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। सोने की कीमत Rs. 22.54 लाख है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



