सऊदी से सुरक्षित लौटा मुज्जफरपुर का रहने वाला आफताब शेख, दस महीने बाद सकुशल देखकर घरवाले खुश

Satyam Kumari21 January 20241 min read2 viewsIndia

बड़ी संख्या में भारतीय कामगार खाड़ी देशों में करते हैं काम

बड़ी संख्या में भारतीय कामगार खाड़ी देशों में काम करने के लिए जाते हैं। कई बार वह वहां फंस जाते हैं जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही बिहार के मुजफ्फरपुर के भलूरा पंचायत के जोगोलिया गांव के रहने वाले आफताब शेख के साथ हुआ है। आफताब करीब 10 महीने पहले काम करने के लिए सऊदी की राजधानी रियाद में गए थे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कंपनी नहीं दे रही थी वापस लौटने की अनुमति

पीड़ित ने बताया कि वह जिस कंपनी में काम करता था वह उसे भारत वापस लौटने की अनुमति नहीं दे रही थी जिसके कारण भारतीय दूतावास से वीजा लेना मुश्किल हो गया था। जिसके बाद परेशान होकर उसने वीडियो जारी कर मदद मांगी।

पीड़ित ने बताया कि एजेंट ने उसे सऊदी भेज तो दिया था लेकिन सऊदी में ना तो काम मिला और न ही रहने खाने की व्यवस्था थी। आफताब ने घर से पैसे लेकर खुद को किसी तरह जिंदा रखा। आफताब ने कहा है कि यह भगवान राम की कृपा है कि मैं सुरक्षित घर लौट आया हूं। घरवाले भी उन्हें सकुशल देखकर काफी खुश हैं।

 

Share:

Comments

Leave a comment