• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
रविवार, अप्रैल 12, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

आज से भारत में सारे फ़्लाइट का किराया होगा बेलगाम, सरकारी नियंत्रण कैप आज से समाप्त.

Lov Singh by Lov Singh
सितम्बर 1, 2022
in India
0
0
SHARES
18
VIEWS

आज से भारत में सारे फ़्लाइट का किराया होगा बेलगाम, सरकारी नियंत्रण कैप आज से समाप्त.

Lov Singh · सितम्बर 1, 2022

31 अगस्त 2022 यानि आज से घरेलू उड़ान के लिए हवाई किराया तय करने का अधिकार घरेलू एयरलाइंस कंपनियों को मिल गया है. बीते 27 महीने से हवाई किराये के लोअर और अपर कैप पर सरकार ने जो सीमा लगा रखी थी वो खत्म हो गई है. एयरलाइंस अब हवाई किराये खुद तय कर सकती है जैसे कोरोना पूर्व दौर में कर रही थीं.

 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसी महीने के दूसरे हफ्ते में इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा था कि घरेलू विमान ऑपरेशन और हवाई सफर के लिए यात्रियों की मांग के स्टेटस की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया है कि घरेलू हवाई यात्रा के लिए एयर फेयर बैंड को 31 अगस्त 2022 से खत्म करने का फैसला लिया गया है.


दरअसल मार्च 2020 में कोरोना महामारी के चलते जब लॉकडाउन लगाया गया तो उड़ान सेवा बंद हो गई थी. 25 मई, 2020 से जब घरेलू उड़ान की शुरुआत हुई तो केवल 33 फीसदी उड़ानों के साथ उड़ानों की सरकार ने इजाजत दी और हवाई किराये का लोअर और अपर लिमिट तय करने की शुरुआत हुई थी. जिसमें 40 मिनट के हवाई सफर के लिए एयरलाइंस 2900 रुपये से कम और 8800 रुपये से ज्यादा चार्ज नहीं कर सकती थीं. इसपर जीएसटी अलग से देना पड़ता था. लोअर बैंड एयरलाइंस को प्रोटेक्ट करने के लिए और अपर बैंड यात्रियों की सहूलियतों के लिए लागू किया गया था. लेकिन 27 महीने बाद सरकार ने इस सिस्टम को वापस ले लिया है.

 

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी फैसले पर कहा था कि घरेलू उड़ान के एयर फेयर पर तय सीमा को हटाने का फैसला हवाई ईंधन की कीमतों और उसी रोजाना मांग की समीक्षा के बाद लिया गया है. सेक्टर में स्ठायित्व आ चुका है और हमें उम्मीद है कि घरेलू एयर ट्रैफिक में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

 

आपको बता दें रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी के बाद हवाई ईंधन के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी आ गई थी. जिससे एयरलाइंस कंपनियों पर वित्तीय बोझ बढ़ा था. जबकि टिकट का किराया तय करने का अधिकार भी उनके पास नहीं था. हालांकि हाल के दिनों में हवाई ईंधन के दामों में कमी आई है.

ShareTweetSendShare
Previous Post

दुबई UAE नही लौट पा रहे हैं भारत से कामगार, स्टूडेंट और आम लोग. ADVANCE TICKET भी हुआ महँगा

Next Post

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे DUBAI, शेख अब्दुल्ला बिन जायद से करेंगे मुलाकात

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Bahrain

Bahrain की बड़ी मांग, ईरान खोले Strait of Hormuz और युद्ध रोके, दुनिया भर में बढ़ सकती है परेशानी

by Praggya Singh sabal
अप्रैल 12, 2026
0

Bahrain के क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा ने ईरान से युद्ध रोकने और Strait of Hormuz को फिर से खोलने की अपील की है. उन्होंने...

Read moreDetails

Kuwait में आतंकी फंडिंग की बड़ी साजिश नाकाम, 24 नागरिक गिरफ्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा था

अप्रैल 12, 2026

US-Iran Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की पहली बातचीत खत्म, लिखित कागज़ात का हुआ आदान-प्रदान

अप्रैल 12, 2026

लेबनान में बढ़ी मुसीबत, UNICEF ने की युद्धविराम की अपील, दक्षिण के इलाकों में राशन और दवा की भारी कमी

अप्रैल 12, 2026
Next Post

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे DUBAI, शेख अब्दुल्ला बिन जायद से करेंगे मुलाकात

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906