INDIGO FLIGHT आसमान में इंजन बंद

इंडिगो का एक विमान बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। विमान गुवाहाटी से मुंबई की उड़ान पर था। बीच हवा में ही सामने से आ रहे एक बड़े विमान से पैदा हुए ‘वेक टर्बुलेंस’ में फंसने की वजह से इंडिगो के ए320 विमान का एक इंजन कुछ समय के लिए बंद हो गया था। हालांकि, जल्द ही सबकुछ सामान्य हो गया और इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6812 अपने तय समय के अनुसार ही मुंबई पहुंच गई।

 

अमीरात एयरलाइंस के कारण हवा में फँसा इंडिगो

इंडियो का विमान गुवाहाटी से सुबह 6.32 बजे उड़ा था। रास्ते में अमीरात एयरलाइंस के बोइंग (बी-777) विमान से पैदा हुए वेक टर्बुलेंस में फंस गया। सूत्रों ने बताया कि कुछ पल के लिए वेक टर्बुलेंस में फंसने के बाद इंडिगो के विमान का एक इंजन बंद हो गया। हालांकि, जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई और उसके बाद विमान बिना किसी बाधा के अपने गंतव्य तक पहुंच गया।

 

इंडिगो ने DGCA को किया सूचित

DGCA, Air India, Air India Express officials reach Kozhikode »

इंडिगो ने इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान तो नहीं जारी किया, लेकिन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को इसकी सूचना दी। इसमें एयरलाइंस ने कहा कि विमान या यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

 

 

जानिए वेक टर्बुलेंस

No Matter What You Fly, This Wake Turbulence Accident Could Happen To You |  Boldmethod

वेक टर्बुलेंस एक तरह का हवा का भंवर होता है। कोई भी विमान उड़ान भरता है तो अपने पीछे हवा का दबाव बनाते चलता है। अगर उलटी दिशा से उसके करीब से कोई उससे छोटा विमान गुजरता है तो उसके इस वेक टर्बुलेंस में फंसने का खतरा रहता है। विमान जितना बड़ा होगा और जितने करीब से गुजरेगा वेक टर्बुलेंस उतना ही खतरनाक होगा। इसमें फंसकर विमान लड़खड़ा जाते हैं। अभी हाल ही में बंगाल में आए तूफान के चलते स्पाइस जेट का एक विमान ‘एयर टर्बुलेंस’ में फंस गया था। अचानक विमान को तेज झटके लगने लगे थे, जिससे कई यात्री घायल हो गए थे।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.