IndiGo Flight को किया गया डायवर्ट, तकनीकी खराबी के बाद तुरंत पायलट ने लिया फैसला
विमान को किया गया डायवर्ट
इंडिगो की फ्लाइट 6E-859 को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की विमान दिल्ली से रायपुर जा रही थी। लेकिन इसी दौरान तकनीकी खराबी आ जाने के कारण विमान को डायवर्ट किया गया है।
गुरुवार की शाम करीब 6:57 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा है लेकिन तुरंत बाद टेक्निकल खराबी की समस्या सामने आने लगी। इसके बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया है।

यात्रियों को हुई परेशानी
विमान के लखनऊ में लैंडिंग होने के बाद यात्रियों के चहरे उदास हो गए थे। एयरलाइन ने भी अपने बयान में जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को डायवर्ट किया गया है। लखनऊ में उतारने के बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान का व्यवस्था किया गया।
पहले इस तरह की घटनाएं सामने आई है जिनमें बीच हवा में ही विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी आ जाती है जिसके बाद तुरंत विमान को डायवर्ट कर लैंड कराया जाता है। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिया जाता है।





